मुंबई - विजयदुर्ग के बीच मार्च से शुरू होगी वॉटरवे सर्विस 

Waterway service to start between Mumbai and Vijaydurg from March

मुंबई - विजयदुर्ग के बीच मार्च से शुरू होगी वॉटरवे सर्विस 

मुंबईकर और कोंकणवासियों का 1 मार्च को इंतजार खत्म हो जाएगा। मुंबई से विजयदुर्ग वॉटरवे सर्विस शुरू हो जाएगी। बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस सर्विस का मकसद टूरिज्म, रोजगार और कोस्टल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। मुंबई-विजयदुर्ग वॉटरवे सर्विस महाराष्ट्र सरकार के महत्वकांक्षी मुंबई-कोंकण वॉटरवे प्रोजेक्टर का हिस्सा है। महाराष्ट्र के बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने बुधवार को घोषणा की कि मुंबई-कोंकण वॉटरवे प्रोजेक्ट 1 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। जिसका पहला रूट मुंबई को विजयदुर्ग से जोड़ेगा।

मुंबई : मुंबईकर और कोंकणवासियों का 1 मार्च को इंतजार खत्म हो जाएगा। मुंबई से विजयदुर्ग वॉटरवे सर्विस शुरू हो जाएगी। बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस सर्विस का मकसद टूरिज्म, रोजगार और कोस्टल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। मुंबई-विजयदुर्ग वॉटरवे सर्विस महाराष्ट्र सरकार के महत्वकांक्षी मुंबई-कोंकण वॉटरवे प्रोजेक्टर का हिस्सा है। महाराष्ट्र के बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने बुधवार को घोषणा की कि मुंबई-कोंकण वॉटरवे प्रोजेक्ट 1 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। जिसका पहला रूट मुंबई को विजयदुर्ग से जोड़ेगा।

 

Read More मुंबई: खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई दहलाने की साजिश, जैश और आईएस से जुड़े दो संदिग्ध महाराष्ट्र से गिरफ्तार

कोस्टल क्षेत्र को कनेक्टिविटी
मंत्री नितेश राणे ने कहा कि यह वॉटरवे सर्विस मुंबई और खास कोस्टल जिलों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे 1 मार्च को मुंबई से विजयदुर्ग के पहले रूट के साथ लॉन्च किया जाएगा। आने वाले दिनों में रत्नागिरी, रायगढ़ और दूसरे इलाके भी इस सर्विस से जुड़ जाएंगे। इस प्रोजेक्ट से टूरिज्म और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब हो कि नितेश राणे भी कोंकण से आते हैं। वॉटरवे सर्विस से मुंबई से कोंकण की दूरी 6 घंटे तक होगी। इस वॉटरवे सेवा से कार, बाइक, साइकिल और मिनबस के साथ बड़ी बस को भी ट्रांसपोर्ट किया जा सकेगा।

Read More नवी मुंबई में देर रात फायरिंग, एक युवक घायल

कोंकण के विकास को लगेंगे पंख
नितेश राणे ने कहा कि वॉटरवे सेवा कोंकण से काफी सारे फायदे देगी। इससे ट्रांसपोर्ट के ऑप्शन बढ़ेंगे और खासकर टूरिज्म सेक्टर में नए आर्थिक मौके बनेंगे। उन्हाेंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से कोस्टल महाराष्ट्र को काफी फायदा होगा। वॉटरवे सर्विस मुंबई को रत्नागिरी और रायगढ़ जैसे कोंकण बेल्ट के खास इलाकों से जोड़ेगी। इससे मशहूर बीच, किले और हेरिटेज जगहों तक पहुंच आसान हो जाएगी। सरकार का मानना है कि इस सर्विस से हॉस्पिटैलिटी, ट्रांसपोर्ट और इससे जुड़े सेक्टर में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार भी मिलेगा।
 

Read More मुंबई : अवैध रूप से स्टोर किए गए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त, कीमत 40.61 लाख रुपये, 8 वाहन भी पकड़े