मुंबई : धुरंधर 2 फिल्म की शूटिंग पर बैन; ६२ स्टूडिया’ को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

Mumbai: Shooting of Dhurandhar 2 banned; 62 Studios to be blacklisted

मुंबई : धुरंधर 2 फिल्म की शूटिंग पर बैन; ६२ स्टूडिया’ को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

फिल्म धुरधंर की मिली सफलता के बाद इसके पार्ट-२ ‘धुरंधर द रिवेंज’ बनाने की तैयारी चल रही है। मगर अब इस फिल्म की शूटिंग को धक्का लगा है। मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग पर बैन लगा दिया गया है। यही नहीं, इस फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ‘बी-६२ स्टूडिया’ को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी भी चल रही है।

 

मुंबई : फिल्म धुरधंर की मिली सफलता के बाद इसके पार्ट-२ ‘धुरंधर द रिवेंज’ बनाने की तैयारी चल रही है। मगर अब इस फिल्म की शूटिंग को धक्का लगा है। मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग पर बैन लगा दिया गया है। यही नहीं, इस फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ‘बी-६२ स्टूडिया’ को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी भी चल रही है।

 

Read More मुंबई : 135 मीटर ऊंचे लंदन आई के तर्ज पर मुंबई आई बनाने का प्लान 

Read More मुंबई : अपहरण के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार 

मुंबई मनपा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के सीक्वल के सेट पर बार-बार नियमों का उल्लंघन होने के कारण यह निर्णय लिया है। उसने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। सिविक बॉडी के ‘ए’ वार्ड ऑफिस ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (जोन १) को लिखकर सिफारिश की है कि इस कंपनी को भविष्य में शूटिंग परमिशन के लिए अप्लाई करने से हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक बिल्डिंग की छत पर बिना अधिकृत इजाजत के दो जनरेटर वैन इस्तेमाल करने करने का आरोप है।

Read More मुंबई: सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में जांच शुरू की

 

भरोसे को तोड़ा
अधिकारियों ने कहा कि आवेदक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कोई भी आग पकड़ने वाला सामान इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जिसके बाद कंडीशनल इजाजत दी गई। इस भरोसे के बावजूद, पुलिस को १४ फरवरी को रात करीब १२.४५ बजे शूटिंग के दौरान आग पकड़ने वाली टॉर्च के इस्तेमाल की शिकायतें मिलीं। मनपा के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि अधिकारी १५ मिनट के अंदर लोकेशन पर पहुंच गए और पांच जलती हुई टॉर्च जब्त कीं।

Read More पनवेल कोर्ट में फर्जी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के मामले में प्रॉपर्टी एजेंट गिरफ्तार