मुंबई के हजारों घरों में पानी सप्लाई ठप! जानें किस इलाके में और कब तक रहेगी कटौती

Water supply disrupted in thousands of Mumbai homes! Find out which areas will be cut and for how long.

मुंबई के हजारों घरों में पानी सप्लाई ठप! जानें किस इलाके में और कब तक रहेगी कटौती

कई इलाकों में आज पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दरअसल विक्रोली में म्हाडा द्वारा एक अहम काम किया जाएगा। विक्रोली के कन्नमवार नगर इलाके में आज से मुख्य पानी की पाइपलाइन में मीटर लगाने का काम शुरू हो रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में पानी सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी। 

मुंबई : कई इलाकों में आज पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दरअसल विक्रोली में म्हाडा द्वारा एक अहम काम किया जाएगा। विक्रोली के कन्नमवार नगर इलाके में आज से मुख्य पानी की पाइपलाइन में मीटर लगाने का काम शुरू हो रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में पानी सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी। 


Read More मुंबई में रोजाना 1,400 मिलियन लीटर पानी बर्बाद 

किस इलाके में होगी पानी की कटौती?
मिली जानकारी के अनुसार, विक्रोली पूर्व के कन्नमवार नगर परिसर में इमारत क्रमांक 192 के पास मुख्य पाइपलाइन पर मीटर स्थापित किया जा रहा है। यह काम म्हाडा प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है। काम के दौरान कन्नमवार नगर, विक्रोली पूर्व के पूरे इलाके में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से पहले से आवश्यक मात्रा में पानी जमा करने और उसका सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। 

Read More मुंबई : एमएमआरडीए ने १,१०० करोड़ रुपए की एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की घोषणा की

कितने दिन बंद रहेगा पानी?
आज यानी 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से पानी सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, काम पूरा होने तक जलापूर्ति बंद रहेगी। हालांकि कब तक पानी नहीं आएगा इसकी सटीक अवधि नहीं बताई गई है, लेकिन काम पूरा होते ही पानी सप्लाई पहले की तरह शुरू कर दी जाएगी।

Read More मुंबई: पेड़ के चारों ओर सजावटी रोशनी लपेटने पर होटल व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज 

क्यों लगाया जा रहा पानी का मीटर?
मुख्य पाइपलाइन पर मीटर लगाने का उद्देश्य पानी के वितरण और उपयोग पर अधिक सटीक नियंत्रण रखना है। इससे भविष्य में पानी सप्लाई को अधिक व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। इससे पानी की बर्बादी पर रोक लगाने और सप्लाई प्रबंधन में सुधार लाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Read More माहिम में बेस्ट ड्राइवर  के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी
पुणे लैंड डील केस में पार्थ पवार को क्लीनचिट, जानिए समिति ने रिपोर्ट में क्या कहा
मुंबई : आखिरकार मुंबई पहुंचे कॉमेडियन कुणाल कामरा, शिंदे टिप्पणी विवाद में कमेटी के सामने हुए पेश, जानें क्या हुआ?
मुंबई : वाराणसी से नवी मुंबई और बेंगलुरु के बीच सीधी विमान सेवा शुरू, यात्रियों को मिली राहत