disrupted
National 

गुजरात में भारी बारिश से आफत, सूरत-मुंबई रेल सेवा पूरी तरह ठप; कई सड़कें बंद

गुजरात में भारी बारिश से आफत, सूरत-मुंबई रेल सेवा पूरी तरह ठप; कई सड़कें बंद गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर द्वारा 23 जुलाई 2026 को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के दक्षिण गुजरात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। मात्र 6 घंटों के भीतर कई तालुकाओं में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई के हजारों घरों में पानी सप्लाई ठप! जानें किस इलाके में और कब तक रहेगी कटौती

मुंबई के हजारों घरों में पानी सप्लाई ठप! जानें किस इलाके में और कब तक रहेगी कटौती कई इलाकों में आज पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दरअसल विक्रोली में म्हाडा द्वारा एक अहम काम किया जाएगा। विक्रोली के कन्नमवार नगर इलाके में आज से मुख्य पानी की पाइपलाइन में मीटर लगाने का काम शुरू हो रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में पानी सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : तकनीकी खराबी के कारण  मेट्रो सेवाएं बाधित

मुंबई : तकनीकी खराबी के कारण  मेट्रो सेवाएं बाधित सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण लाइन 2A (अंधेरी वेस्ट से दहिसर ईस्ट) और लाइन 7 (दहिसर ईस्ट से गुंडावली) पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे व्यस्त वीकेंड के घंटों के दौरान सैकड़ों यात्री फंस गए। शाम 6 बजे के कुछ ही देर बाद मेट्रो सेवाएं रुक गईं, जिससे यात्रियों को अपडेट का इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर फंसे अभिषेक पांडे ने X पर पोस्ट किया, "मुंबई मेट्रो पिछले 30 मिनट से अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर फंसी हुई है।" 
Read More...
National 

बीड : बाढ़ का कहर, सेना को बुलाया गया राहत बचाव के लिए, 5-6 गांव पूरी तरह से डूबे, सड़क संपर्क टूटा

बीड : बाढ़ का कहर, सेना को बुलाया गया राहत बचाव के लिए, 5-6 गांव पूरी तरह से डूबे, सड़क संपर्क टूटा साल 2025 का मानसून देश के लिए आफतों भरा रहा. बाढ़, बारिश और भूस्खलन ने देश के ज्यादातर हिस्सों में कहर बरपाया. सेना पहले दिन से ही राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है. भारी बारिश के चलते अब महाराष्ट्र के बीड जिले के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बीड के अष्टी तालुका में लगातार भारी बारिश के चलते कड़ा, घाटपिंपरी और आसपास के इलाकों सहित 5-6 गांव पूरी तरह से पानी में डूब गए. पानी का स्तर बढ़ने के चलते कनेक्टिंग रोड पूरी तरह से कट गए हैं. सेना के मुताबिक बीड के डीएम ने सेना से आधिकारिक तौर पर राहत बचाव के लिए अनुरोध किया. सेना ने तुरंत राहत बचाव के अपने ऑपरेशन को शुरू कर दिया, जिसमें तत्काल एरियल इवैक्यूएशन भी शामिल है. बाढ़ प्रभावित गांवों में लगभग 25-30 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू करना जरूरी है.
Read More...

Advertisement