मुंबई : पूर्व आईजी अमर सिंह चहल के साथ 8.10 करोड़ की ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी की इलाज के दौरान मौत

Mumbai: Accused arrested in Rs 8.10 crore fraud case involving former IG Amar Singh Chahal dies during treatment

मुंबई : पूर्व आईजी अमर सिंह चहल के साथ 8.10 करोड़ की ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी की इलाज के दौरान मौत

पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल के साथ 8.10 करोड़ की ठगी के हाई प्रोफाइल मामले में महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार आरोपी चंद्रकांत की शुक्रवार को राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी चंद्रकांत सिम कार्ड बेचने का काम करता था और आरोप है कि वह ही इस पूरे जालसाजी नेटवर्क में शामिल आरोपियों व दुबई बैठे किंगपिन को सिम कार्ड एक्टिवेट करवाकर मुहैया कराता था।

मुंबई : पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल के साथ 8.10 करोड़ की ठगी के हाई प्रोफाइल मामले में महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार आरोपी चंद्रकांत की शुक्रवार को राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी चंद्रकांत सिम कार्ड बेचने का काम करता था और आरोप है कि वह ही इस पूरे जालसाजी नेटवर्क में शामिल आरोपियों व दुबई बैठे किंगपिन को सिम कार्ड एक्टिवेट करवाकर मुहैया कराता था। जानकारी के मुताबिक चंद्रकांत शूगर व बीपी का मरीज था और ट्रांजिट रिमांड पर पटियाला लाए जाने के बाद से वह बीमार चल रहा था। 

 

Read More जोगेश्वरी में शर्मनाक घटना; 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ 5 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया

48 साल के आरोपी चंद्रकांत को पटियाला पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर तीन जनवरी को पटियाला लाई थी। जिसके अगले दिन ही उसे पटियाला अदालत में पेश करके चंद्रकांत का 8 जनवरी तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। लेकिन शूगर ज्यादा होने के कारण वह बीमार पड़ गया, जिसके कारण पांच जनवरी को उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।  

Read More MMRDA ने कुर्ला में 1,336 अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की

चंद्रकांत के वकील की ओर से उसकी जमानत की याचिका अदालत में लगाई गई थी। जवाब में अदालत की तरफ से चंद्रकांत का मेडिकल रिकार्ड मांगा था। अभी रिकार्ड जमा कराया जाता, इससे पहले ही चंद्रकांत की शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल उसके शव को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। शनिवार को डॉक्टरों के बोर्ड की तरफ से पोस्टमार्टम कराके चंद्रकांत के शव को उसके वारिसों को सौंपा जाएगा।

Read More मुंबई : यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार; मीरा-भायंदर डबल-डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन