मुंबई : उद्धव ठाकरे के 'चाटम' वाले बयान पर अमित साटम का पलटवार, बोले- '15 को मराठी जनता देगी जवाब'

Mumbai: Amit Satam hits back at Uddhav Thackeray's 'Chatam' remark, says "Marathi people will give their answer on the 15th"

मुंबई : उद्धव ठाकरे के 'चाटम' वाले बयान पर अमित साटम का पलटवार, बोले- '15 को मराठी जनता देगी जवाब'

हाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष के नाम को लेकर कटाक्ष किया. उन्होंने अमित साटम को लेकर कहा कि कौन चाटम? अब उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई. इस बीच मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ने उनके बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बयान को लेकर कहा कि उद्धव मामू ने मेरे उपनाम का अपमान कर मध्यमवर्गीय मराठी और कोंकणी मराठी समाज का अपमान किया है.

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष के नाम को लेकर कटाक्ष किया. उन्होंने अमित साटम को लेकर कहा कि कौन चाटम? अब उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई. इस बीच मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ने उनके बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बयान को लेकर कहा कि उद्धव मामू ने मेरे उपनाम का अपमान कर मध्यमवर्गीय मराठी और कोंकणी मराठी समाज का अपमान किया है. उद्धव ठाकरे ने ये गाली हर मराठी आदमी को दी है. इस गाली का जवाब 15 तारीख को मराठी जनता देगी.

 

Read More खारघर : कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर व्यवसाय मालिकों को ब्लैकमेल करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

जिहादी ताकत मुंबई पर कब्जा करना चाहती है- अमित साटम
अमित साटम ने आगे कहा कि जोहरान ममदनी ने उमर खालिद के लिए सहानुभूति व्यक्त की. ऐसे उमर खालिद के समर्थन के लिए आदित्य ठाकरे एक मंच पर पहुंचे थे. इसलिए उद्धव मामू को मुंबई का इस्लामीकरण नहीं करने देंगे. अंतरराष्ट्रीय जिहादी ताकत मुंबई पर कब्जा करना चाहती है. मुंबई शहर का रंग बदलना चाहते हैं. इसी साजिश के तहत मुंबई पर भी आंखें जमा रखी हैं. उद्धव भी भागीदार हैं उनके बयान से साफ होता है.

Read More मुंबई: भारत की शानदार जीत की खुशी में फटाखे फोडे़ जाने के बाद बिल्डिंग की पहली मंजिल पर भीषण आग 

उद्धव ठाकरे पर बोला तीखा हमला
उद्धव ठाकरे के बयान, 'भाजपा आई तो मुंबई बनेगा अदानिस्तान का जवाब देते हुए अमित साटम ने कहा कि उद्धव जीते तो मुंबई बनेगा पाकिस्तान. क्योंकि उद्धव ठाकरे की नीति और नियत है, उनके प्रचार बम ब्लास्ट का आरोपी करता है. उनके प्रचार में पाकिस्तान के झंडे फहराए गए. उन्होंने आगे कहा कि दंगे के आरोपी राशिद मामू को अपनी पार्टी में शामिल किया है. अपने मैनिफेस्टो में मराठी शब्द का उपयोग नहीं किया. शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के नाम के आगे हिंदूहृदय सम्राट नाम हटाया है. उद्धव ठाकरे ने हरे रंग का चश्मा पहना हुआ है. ममदानीकरण करना चाहते हैं.

Read More  मुंबई: तेज गर्मी के चलते एक हफ्ते के लिए हीट वेव की चेतावनी

उद्धव ठाकरे के ‘हिंदू हैं, हिंदी नहीं’ वाले बयान पर कहा कि उन्हें उर्दू चलती है, जर्मन-फ्रेंच चलती है. उनके बेटे को जर्मन चलता है. उन्होंने उर्दू भाषा भवन की मांग की उन्हें हिंदी से एलर्जी है. विधानसभा में करारा जवाब जनता ने दिया था अब मुंबई की जनता भगवा तूफान लाने वाली है.

Read More मुंबई क्राइम ब्रांच डंकी रूट से भेजे गए 80 भारतीयों को करेगी लोकेट 

वारिस पठान को लेकर क्या बोले अमित साटम
वारिस पठान ने हाल ही में कहा था कि कलमा पढ़ने वाली मेयर बनेगी। इस पर अमित साटम ने कहा कि वारिस पठान से अपेक्षा नहीं है. लेकिन उद्धव ठाकरे ने वारिस के बयान पर आपत्ति क्यों नहीं जताई, उनकी नियत साफ है. अमित साटम ने कहा कि चुनाव में एक परिवार दांव पर लगा है. वो परिवार जिसे हर हफ्ते की स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग से कमीशन मिलता था. अब उनका कमीशन दाव पर है. BMC एक परिवार की जागीर नहीं है. अगर कोई ठाकरे ब्रांड था तो हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे थे.