विरार- दहानू रूट पर दौड़ेगी 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन, मेट्रो- 3 का सफर होगा सस्ता

A 15-coach local train will run on the Virar-Dahanu route, making Metro-3 travel cheaper.

विरार- दहानू रूट पर दौड़ेगी 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन, मेट्रो- 3 का सफर होगा सस्ता

मुंबई उपनगरीय यात्रियों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विरार से दहानू के बीच पहली बार 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह फैसला इस रूट पर बढ़ रही आबादी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट ने बोर्ड को लेटर भेजा है। लेटर अप्रूव होते ही विरार-दहानू के बीच चलने वाली 12 डिब्बों की लोकल को 15 डिब्बों की लोकल से बदल दिया जाएगा। शुरू में 6 लोकल सर्विस 15 डिब्बों में चलाई जाएंगी। 1 जनवरी 2026 से एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए नया टाइमटेबल लागू होगा, तो वहीं उपनगरीय ट्रेनों के लिए मार्च या अप्रैल से लागू किया जाएगा।  

 

मुंबई: मुंबई उपनगरीय यात्रियों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विरार से दहानू के बीच पहली बार 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह फैसला इस रूट पर बढ़ रही आबादी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट ने बोर्ड को लेटर भेजा है। लेटर अप्रूव होते ही विरार-दहानू के बीच चलने वाली 12 डिब्बों की लोकल को 15 डिब्बों की लोकल से बदल दिया जाएगा। शुरू में 6 लोकल सर्विस 15 डिब्बों में चलाई जाएंगी। 1 जनवरी 2026 से एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए नया टाइमटेबल लागू होगा, तो वहीं उपनगरीय ट्रेनों के लिए मार्च या अप्रैल से लागू किया जाएगा। 

 

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को लगाई फटकार, जल्दबाजी में तोड़फोड़ कार्रवाई पर पुनर्निर्माण का दिया चेतावनीभरा संकेत

चर्चगेट-विरार के बीच
बढ़ेंगी 12 सर्विसेज नए टाइमटेबल में चर्चगेट और विरार के बीच 10 से 12 सर्विस बढ़ाने की योजना बनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 तक पश्चिम रेलवे को एक नई एसी रेक मिल सकती है। बता दें कि एक एसी रेक आने से 10 एसी सर्विस बढ़ जाती है।

Read More मुंबई में इडली विक्रेता का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, सार्वजनिक शौचालय के पास रखा पानी इस्तेमाल करने का आरोप

मेट्रो-3 के यात्रियों का सफ़र होगा सस्ता
मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पहली बार मेट्रो-3 के यात्रियों के लिए 'मेट्रो कनेक्ट-3' ऐप के जरिए डिस्काउंटेड मंथली पास की सुविधा शुरू की है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का खर्च कम होगा। नई योजना के तहत 60-ट्रिप पास पर 15% और 45-ट्रिप पास पर 10% की छूट दी जाएगी।

Read More साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुजरात में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.46 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त

यह ऑफर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो रोज ऑफिस या काम पर आने-जाने के लिए मेट्रो पर निर्भर हैं। मेट्रो-3 में रोजाना करीब 1.5 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यह पहल बड़ी संख्या में यात्रियों को आर्थिक राहत देगी और अधिक लोगों को मेट्रो का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मंथली पास में डिस्काउंट से और भी यात्री मेट्रो-3 का चयन यात्रा के लिए कर सकते हैं।

Read More ठाणे क्लस्टर पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, एकनाथ शिंदे ने प्रमुख परियोजनाएं MSRDC को सौंपने के निर्देश दिए

Related Posts