Virar-Dahanu
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... विरार- दहानू रूट पर दौड़ेगी 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन, मेट्रो- 3 का सफर होगा सस्ता
Published On
By Online Desk
मुंबई उपनगरीय यात्रियों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विरार से दहानू के बीच पहली बार 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह फैसला इस रूट पर बढ़ रही आबादी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट ने बोर्ड को लेटर भेजा है। लेटर अप्रूव होते ही विरार-दहानू के बीच चलने वाली 12 डिब्बों की लोकल को 15 डिब्बों की लोकल से बदल दिया जाएगा। शुरू में 6 लोकल सर्विस 15 डिब्बों में चलाई जाएंगी। 1 जनवरी 2026 से एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए नया टाइमटेबल लागू होगा, तो वहीं उपनगरीय ट्रेनों के लिए मार्च या अप्रैल से लागू किया जाएगा। मुंबई : दो वर्षों में विरार-डहाणू मार्ग पर सात नए स्टेशन बनाए जाएंगे
Published On
By Online Desk
मुंबई लोकल ट्रेन को मायानगरी की लाइफलाइन कहा जाता है। हर दिन लाखों लोग लोकल ट्रेन से सफर करते है। ऐसे में पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। आने वाले दो वर्षों में विरार-डहाणू मार्ग पर सात नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। मुंबई रेल विकास निगम इस परियोजना को अमल में ला रहा है और इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जून 2027 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 3,578 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। इसमें 64 किलोमीटर लंबे विरार-डहाणू खंड को चौगुना करना भी शामिल है। मुंबई : 3,578 करोड़ रुपये की विरार-दहानू रोड चतुर्भुज रेल कॉरिडोर परियोजना; 86% काम पूरा
Published On
By Online Desk
मुंबई रेलवे विकास निगम (एमआरवीसी) के अधिकारियों के अनुसार, 3,578 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी विरार-दहानू रोड चतुर्भुज रेल कॉरिडोर परियोजना एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँच गई है। 86% मिट्टी का काम (काटने और भरने का काम) पूरा हो चुका है। यह कॉरिडोर, जो मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (एमयूटीपी) के तीसरे चरण का एक प्रमुख घटक है, सुदूर उत्तरी उपनगरों में उपनगरीय रेल संपर्क को बदलने, भीड़भाड़ को कम करने और विरार और दहानू के बीच यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार है। विरार-डहाणू लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट
Published On
By Online Desk
मुंबई की पश्चिम रेलवे की विरार-डहाणू लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना विरार से डहाणू के लिए रवाना हुई लोकल ट्रेन में 3 बजकर 45 मिनट पर घटी। बताया जा रहा है कि सफाले और पालघर के यात्रियों के बीच ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक-दूसरे को धक्का लगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। 