मुंबई : लावारिस बैग से अफरा-तफरी; जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

Mumbai: Unclaimed bag causes panic; no suspicious item found during investigation

मुंबई : लावारिस बैग से अफरा-तफरी; जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

शहर के अंधेरी इलाके में गुंदवली मेट्रो स्टेशन परिसर में एक लावारिस बैग देखे जाने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि काले रंग का बैग स्टेशन की पहली मंजिल पर टिकट काउंटर के पास मिला, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को तलाशी के काम में लगाया गया।  

मुंबई : शहर के अंधेरी इलाके में गुंदवली मेट्रो स्टेशन परिसर में एक लावारिस बैग देखे जाने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि काले रंग का बैग स्टेशन की पहली मंजिल पर टिकट काउंटर के पास मिला, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को तलाशी के काम में लगाया गया।  

 

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

गौरतलब है कि व्यस्त छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बाहर भी एक लावारिस बैग मिला था। दिल्ली में कार में हुए धमाके के मद्देनजर मुंबई के व्यस्त इलाकों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read More मुंबई : सिद्धिविनायक मंदिर में 133 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई