मुंबई : फरार बांग्लादेशी नागरिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार 

Mumbai: Absconding Bangladeshi national arrested from Shalimar Express train in Chhattisgarh's Durg district

मुंबई : फरार बांग्लादेशी नागरिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार 

मुंबई से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जीआरपी ने शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बांग्लादेश के नोडाइल निवासी आजमीन शेख (19) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नवी मुंबई के रबाले थाने में अवैध रूप से भारत में प्रवेश का मामला दर्ज है। वह मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार होकर बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था।

मुंबई : मुंबई से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जीआरपी ने शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बांग्लादेश के नोडाइल निवासी आजमीन शेख (19) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नवी मुंबई के रबाले थाने में अवैध रूप से भारत में प्रवेश का मामला दर्ज है। वह मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार होकर बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था।

 

Read More  मुंबई : राज ठाकरे का विवादित बयान; शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी ने की माफी मांगने की मांग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने मुंबई से फरार बांग्लादेशी नागरिक को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुंबई पुलिस ने दुर्ग जीआरपी को सूचना दी कि एक बांग्लादेशी नागरिक कुर्ला-हावड़ा शालीमार एक्सप्रेस से हावड़ा की ओर रवाना हुआ है। मुंबई पुलिस की सूचना पर दुर्ग जीआरपी ने शाम लगभग सात बजे शालीमार एक्सप्रेस के दुर्ग पहुंचते ही उसकी तलाशी ली और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। 

Read More मुंबई : राहुल गांधी का धारावी दौरा; कांग्रेस ने बजाया बीएमसी चुनाव का बिगुल!

आरोपी के पास से नहीं मिला कोई दस्तावेज

Read More मुंबई : विशेष एसीबी अदालत के आदेश को चुनौती देने के लिए कानूनी कदम उठाएगा सेबी

अधिकारी ने बताया कि जब संदिग्ध से पूछताछ की गई तब उसने मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखाया या और सवालों के गोलमोल जवाब देने लगा। बाद में उससे थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम आजमीन शेख (19) बताया तथा वह बांग्लादेश के नोडाइल जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद दुर्ग जीआरपी ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंच गई है और आरोपी को अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। 

Read More मुंबई: 125 वर्ग मीटर से छोटे भूखंडों को 30 साल की अवधि के लिए लीजहोल्ड संपत्तियों में परिवर्तित करने की अनुमति

आरोपी के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज
जीआरपी दुर्ग के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया की आरोपी आजमीन के खिलाफ नवी मुंबई के रबाले थाने में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का मामला दर्ज है। वह मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार होकर बांग्लादेश जाने की कोशिश में था।