मुंबई : वोट चोरी का मुद्दे को युवा कांग्रेस की प्रमुख जीनत शबरीन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को मेट्रो और लोकल में उठाया 

Mumbai: Youth Congress chief Zeenat Shabreen along with her workers raised the issue of vote theft in the metro and local trains.

मुंबई : वोट चोरी का मुद्दे को युवा कांग्रेस की प्रमुख जीनत शबरीन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को मेट्रो और लोकल में उठाया 

चुनावों में वोट चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा को लेकर ब्राजील की लड़की की फोटो 22 बार होने को लेकर बड़ा हमला बोला था। मुंबई युवा कांग्रेस की प्रमुख जीनत शबरीन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को मेट्रो और लोकल में उठाया।

मुंबई : चुनावों में वोट चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा को लेकर ब्राजील की लड़की की फोटो 22 बार होने को लेकर बड़ा हमला बोला था। मुंबई युवा कांग्रेस की प्रमुख जीनत शबरीन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को मेट्रो और लोकल में उठाया। शबरीन कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो और लोकल में पहुंचीं। उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, चुनाव आयोग और भाजपा द्वारा वोट चोरी के आरोपों का पर्दाफ़ाश किया। उन्होंने जनता में जागरूकता बढ़ाने और कथित वोट हेराफेरी के बारे में जानकारी देने के लिए पर्चे बाँटे। जागरूक नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट चोरी के खिलाफ इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई।

 

Read More मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग अब मृत्यु मार्ग बन गया? 

लोगों से वोट चोरी से किया आगाह
मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन और पदाधिकारियों के साथ घाटकोपर से साकीनाका मेट्रो और अंधेरी से गोरेगांव तक स्थानीय रेल मार्ग (लोकल ट्रेन) से यात्रा की। शबरीन ने इसकी तस्वीरें और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। उनकी फोटो और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग हो रही है। वोट चोरी के मुद्दे पर मुखर हुई शबरीन के मेट्रो और लोकल में प्रचार करने पर अनुमति लेने का सवाल उठाया जा रहा है। जीनत शबरीन अपने इस अंदाज से सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके इस कदम को जहां यूनीक बताया है तो वहीं कुछ उनके लोकल और मेट्रो में पर्चे बांटने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या जीनत शबरीन ने कोई अनुमति ली थी।

Read More दापोली विधानसभा के पूर्व विधायक संजय कदम के दल-बदल की अटकलें तेज

आठ उम्मीदवारों को हराया था
जीनत शबरीन मुंबई यूथ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष हैं। पूर्व में इस पोजिशन को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी संभाल चुके हैं। जीनत शबरीन ने 10,076 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। जीनत शबरीन पूर्व में सामाजिक आंदोलनों से जुड़ी रही हैं। वह एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 9 उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष चुनने के लिए 16 मई से 17 जून के बीच वोट डाले गए थे। इसके जीनत शबरीन को सबसे ज्यादा 10,076 वोट मिले थे। इसके बाद मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा था। क्योंकि वह पहली महिला थीं जो इस पद तक पहुंची थीं।

Read More महाराष्ट्र के बीड में उल्कापिंड जैसी वस्तुएं गिरीं; दहशत में लोग