मुंबई : एयर एंबुलेंस से तीन दिन की नवजात बच्ची को उपचार के लिए नारायणा अस्पताल भेजा गया

Mumbai: A three-day-old baby girl was airlifted to Narayana Hospital for treatment.

मुंबई : एयर एंबुलेंस से तीन दिन की नवजात बच्ची को उपचार के लिए नारायणा अस्पताल भेजा गया

दिल में छेद की बीमारी से पीड़ित तीन दिन की नवजात बच्ची को उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई के नारायणा अस्पताल भेजा गया है। एयर एंबुलेंस से भेजी जाने वाली यह सबसे कम उम्र की बच्ची बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार एक परिवार में जुड़वा बच्चे हुए। बेटा पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन जन्म लेते ही बेटी की हालत बिगड़ गई। जांच में पता चला कि बच्ची का हृदय सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। सिहोरा के दाहिया परिवार ने प्रसव पीड़ा होने पर बहू शशि को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। बेटा स्वस्थ निकला, लेकिन बेटी की स्थिति गंभीर थी।

मुंबई : दिल में छेद की बीमारी से पीड़ित तीन दिन की नवजात बच्ची को उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई के नारायणा अस्पताल भेजा गया है। एयर एंबुलेंस से भेजी जाने वाली यह सबसे कम उम्र की बच्ची बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार एक परिवार में जुड़वा बच्चे हुए। बेटा पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन जन्म लेते ही बेटी की हालत बिगड़ गई। जांच में पता चला कि बच्ची का हृदय सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। सिहोरा के दाहिया परिवार ने प्रसव पीड़ा होने पर बहू शशि को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। बेटा स्वस्थ निकला, लेकिन बेटी की स्थिति गंभीर थी।

 

Read More मुंबई: आईएएस संजीव जायसवाल ने 17 स्लम पुनर्विकास परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

जांच में दिखा दिल में छेद
जांच में उसके दिल में छेद पाया गया। यह खबर सुनते ही परिवार चिंतित हो गया और जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी पलभर में काफूर हो गई।

Read More मुंबई शहर को मिलने वाला है पहला अंडरग्राउंड टनल 

आयुष्मान कार्ड धारक परिवार को मिली पीएमश्री एयर एंबुलेंस की सुविधा
चूंकि माता-पिता आयुष्मान कार्डधारी हैं, इसलिए उन्हें पीएमश्री एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके बाद बच्ची को एयर एंबुलेंस के माध्यम से मुंबई के नारायणा अस्पताल भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और उसकी स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।

Read More मुंबई में जगह-जगह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगे चेतावनी वाले पोस्टर...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत