मुंबई : लोकल ट्रेन में लड़की को जबरदस्ती किस किया और फरार हो गया अनजान शख्स; आरोपी की सरगर्मी से तलाश

Mumbai: An unknown man forcibly kissed a girl on a local train and fled; a manhunt is underway for the accused.

मुंबई : लोकल ट्रेन में लड़की को जबरदस्ती किस किया और फरार हो गया अनजान शख्स; आरोपी की सरगर्मी से तलाश

मुंबई की लोकल ट्रेनों में आए दिन महिलाओं के साथ अश्लील घटनाएं होती रहती हैं। कभी लोकल ट्रेन के डिब्बों में, तो कभी प्लेटफार्म पर गंदी हरकतें होने से लड़कियों और महिलाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है। मुंबई में रेलवे पुलिस में पुलिसकर्मियों की भारी कमी होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। ताजी घटना ने तो जीआरपी और मुंबई पुलिस की नींद उड़ा दी है। एक अनजान शख्स लोकल ट्रेन में लड़कियों का जबरन चुम्मा लेकर फरार हो जाता है।

मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेनों में आए दिन महिलाओं के साथ अश्लील घटनाएं होती रहती हैं। कभी लोकल ट्रेन के डिब्बों में, तो कभी प्लेटफार्म पर गंदी हरकतें होने से लड़कियों और महिलाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है। मुंबई में रेलवे पुलिस में पुलिसकर्मियों की भारी कमी होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। ताजी घटना ने तो जीआरपी और मुंबई पुलिस की नींद उड़ा दी है। एक अनजान शख्स लोकल ट्रेन में लड़कियों का जबरन चुम्मा लेकर फरार हो जाता है।

 

Read More बच्चे को मां से न मिलने देना 'क्रूरता' के बराबर - बॉम्बे हाईकोर्ट

बता दें कि कॉलेज में ११वीं क्लास में पढ़नेवाली छात्रा अनजान शख्स का शिकार हो गई। यहां तक कि उसका जीना हराम हो गया। लोकल ट्रेन में सफर करने में उसे डर लगने लगा है। छात्रा जब कॉलेज जा रही थी, तभी वह अंधेरी स्टेशन पर लोकल ट्रेन के लेडीज डिब्बे में चढ़ी तो एक युवक डिब्बें में घुसा और लड़की को जबरदस्ती किस किया और फरार हो गया। घबराई लड़की ने शोर मचाया, फिर भी युवक भागने में कामयाब रहा। क्योंकि प्लेटफार्म पर कोई भी रेलवे पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। डर कर छात्रा ने दूसरे दिन ट्रेन के बजाय बस से जाने का इरादा किया। बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर बस स्टॉप पर भी उसके साथ हैरान कर देनेवाली घटना हुई। बस के इंतजार में लड़की खडी थी, तभी युवक वहां पंहुचा और जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गया। आश्चर्य की बात यह है कि लड़की युवक को जानती तक नहीं है। रोजाना हो रही गंदी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने बांद्रा रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी की शिनाख्त करने के लिए पुलिस रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप के पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

पहले भी हो चुकी हैं अश्लील हरकतें
बता दें कि इससे पहले भी लोकल ट्रेनों और प्लेटफार्म पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें हो चुकी हैं। अगस्त महीने में सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में एक महिला के सामने एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था, तभी यह पूरी घटना ट्रेन में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की और पुलिस को दे दिया। आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। दो महीने पहले दादर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को कालेज छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया था।

Read More साकी नाका इलाके में एक हादसा; महिला को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी; सिर में गंभीर चोटें

पीडिता ने आरोपी युवक का हुलिया बताया है। उस आधार पर भी आरोपी की सरगर्मी से तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि अनजान शख्स ने और भी कई लड़कियों के शर्मसार कर देनेवाली घटनाओं को अंजाम दिया है। बदनामी के डर से कोई शिकायत दर्ज करना नहीं चाह रहा है।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत