मुंबई महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र के सभी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बिहारियों को साधने की कोशिश

Efforts are being made to woo Biharis for all local body elections in Maharashtra, including the Mumbai Municipal Corporation.

मुंबई महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र के सभी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बिहारियों को साधने की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष दीवाली और छठ पूजा के बहाने बिहार विधानसभा चुनाव एवं मुंबई महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र के सभी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बिहारियों को साधने की कोशिश कर रही है। क्योंकि मुंबई-ठाणे में बड़ी संख्या में रहनेवाले बिहार मूल के जो लोग दीवाली की छुट्टियों पर अपने गांव जा रहे हैं, वे इस बार छठ पर्व के साथ-साथ लोकतंत्र का पर्व विधानसभा चुनाव निपटाकर ही मुंबई लौटेंगे। 

 

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष दीवाली और छठ पूजा के बहाने बिहार विधानसभा चुनाव एवं मुंबई महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र के सभी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बिहारियों को साधने की कोशिश कर रही है। क्योंकि मुंबई-ठाणे में बड़ी संख्या में रहनेवाले बिहार मूल के जो लोग दीवाली की छुट्टियों पर अपने गांव जा रहे हैं, वे इस बार छठ पर्व के साथ-साथ लोकतंत्र का पर्व विधानसभा चुनाव निपटाकर ही मुंबई लौटेंगे। 

 

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

मुंबई और ठाणे में बिहार मूल के 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं
एक अनुमान के मुताबिक मुंबई और ठाणे में बिहार मूल के 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने मुंबई को अपनी कर्मभूमि तो बनाया है, लेकिन उनका नाम अब भी बिहार की मतदाता सूची में है।

Read More मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक प्रति फाड़कर किया विरोध; एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने किया बचाव

मुंबई-ठाणे की मतदाता सूची में है बिहारियों के नाम
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान इनमें से कई लोगों के नाम कट गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या उन लोगों की है, जिन्होंने एसआईआर के दौरान भी अपना नाम अपनी मातृभूमि में ही बनाए रखा है। बाकियों का नाम मुंबई-ठाणे की मतदाता सूची में है। यानी ये बिहारी मतदाता वर्ग किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए महाराष्ट्र के साथ-साथ बिहार में भी उपयोगी हो सकते हैं। 

Read More ठाणे में अवैध छात्रावास से 29 बच्चों को बचाया गया, पांच पर मुकदमा

छठ पूजा मुंबई में धूमधाम से मनाया जाता है
मुंबई में इनके प्रभाव का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि बिहार के लोगों का बड़ा पर्व छठ पूजा मुंबई में जुहू के समुद्री तट सहित कुल 40 स्थानों पर मनाया जाता है, और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने इस बार मुंबई महानगरपालिका से 60 स्थानों पर इस पर्व के लिए व्यवस्था करने की मांग की है।

Read More जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

मुंबई-ठाणे की सड़कों और विभिन्न घाटों पर दिखाई देते हैं
उन्होंने छठ पूजा की रात भर मुंबई में मेट्रो बस सेवाएं भी चालू रखने की मांग की है। क्योंकि छठ पूजा के दिन भगवान सूर्य की सायंकालीन पूजा से लेकर अगली सुबह प्रातःकालीन अर्घ्य तक सात से आठ लाख तक बिहारी परिवार के लोग मुंबई-ठाणे की सड़कों और विभिन्न घाटों पर दिखाई देते हैं। बिहारियों के इसी जनसैलाब ने 1990-91 में ही भाजपा नेता मोहन मिश्र को इस जनसैलाब के लिए छठ पूजा की उचित व्यवस्था करने के हेतु प्रेरित किया और आज भी भाजपा नेताओं को इस पर्व से जुड़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। 

2004 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद महाजन ने मोहन मिश्र को मलाबार हिल्स क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मंगलप्रभात लोढ़ा के लिए उस क्षेत्र के बिहारियों का समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब वही मंगलप्रभात लोढ़ा महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में हिंदीभाषियों के कोटे से वरिष्ठ मंत्री हैं।