जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
Jalgaon recorded a maximum temperature of 43.7 degrees Celsius
महाराष्ट्र के कई जिलों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है. 9 अप्रैल 2025 को जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महाबलेश्वर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पुणे में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि यहां न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. लोहगांव में भी अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार रहा.
जलगांव : महाराष्ट्र के कई जिलों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है. 9 अप्रैल 2025 को जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महाबलेश्वर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पुणे में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि यहां न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. लोहगांव में भी अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार रहा. यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. फिलहाल बारिश की यहां कोई संभावना जताई नहीं गई है. अहमदनगर में न्यूनतम पारा 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
मालेगांव में भी 43 डिग्री के पार रहा तापमान
इसके अलावा मालेगांव में भी अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि नाशिक में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा. नाशिक में न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोलापुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि यहां न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा. उस्मानाबाद में न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

