नवी मुंबई : दिल दहला देने वाली वारदात; 17 वर्षीय किशोरी की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या 

Navi Mumbai: A horrifying incident; a 17-year-old girl was brutally murdered inside her home.

नवी मुंबई : दिल दहला देने वाली वारदात; 17 वर्षीय किशोरी की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या 

तलोजा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 17 वर्षीय किशोरी की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार को तलोजा फेज-2 के आसावरी सोसायटी में हुई। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ उसी सोसायटी में रहती थी। जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे के बीच पीड़िता के माता-पिता काम पर गए थे. इसी दौरान आरोपी ने लड़की के सिर, चेहरे, आंख और आंखों के आसपास भारी वस्तु से हमला किया और उसके गले पर धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई।

नवी मुंबई : तलोजा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 17 वर्षीय किशोरी की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार को तलोजा फेज-2 के आसावरी सोसायटी में हुई। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ उसी सोसायटी में रहती थी। जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे के बीच पीड़िता के माता-पिता काम पर गए थे. इसी दौरान आरोपी ने लड़की के सिर, चेहरे, आंख और आंखों के आसपास भारी वस्तु से हमला किया और उसके गले पर धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई।

 

Read More मुंबई: दो कारीगर जावेरी बाजार से ₹1.25 करोड़ के कीमती सामान लेकर फरार; गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दिन जब माता-पिता काम से लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। किशोरी के सिर और चेहरे पर किसी भारी चीज से वार किया गया था, जबकि गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Read More मुंबई: 21 किलोग्राम गोल्ड स्मगलिंग; बड़े गोल्ड स्मगलिंग के रैकेट पर पर्दाफाश 

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या घरेलु विवाद के चलते की गई। पुलिस को अपने गुप्तचरों से पता चला कि हत्या के पीछे पीड़िता के किसी रिश्तेदार का हाथ है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए तलोजा पुलिस ने ठाणे जिले के उल्हासनगर से 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

Read More मुंबई : कई जिलों से किसान प्रस्तावित शक्तिपीठ हाईवे के विरोध में विधान भवन पहुंचे; सरकार को कड़ी चेतावनी

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मृतक लड़की की मौसी का पति है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है कि आखिर किन कारणों से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

Read More मुंबई : आरटीओ के दो अधिकारि फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले के मामले में निलंबित