ठाणे : आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स केबिन में आग लगने से 29 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त 

Thane: 29 electricity meters damaged in fire at meter box cabin of residential building

ठाणे : आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स केबिन में आग लगने से 29 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त 

शहर में गुरुवार सुबह एक आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स केबिन में आग लगने से 29 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ठाणे के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि साईनाथ नगर में आनंद टॉकीज के पीछे स्थित चार मंजिला विकास को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के भूतल पर सुबह 4.10 बजे आग लगने की सूचना मिली।

ठाणे : शहर में गुरुवार सुबह एक आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स केबिन में आग लगने से 29 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ठाणे के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि साईनाथ नगर में आनंद टॉकीज के पीछे स्थित चार मंजिला विकास को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के भूतल पर सुबह 4.10 बजे आग लगने की सूचना मिली।

 

Read More मुंबई: 'सरकारी एजेंसी को भेदभावपूर्ण कार्रवाई का अधिकार नहीं', बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र एफडीए को लगाई फटकार

स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी, अग्निशमन कर्मी और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। आग से कुल 29 मीटर क्षतिग्रस्त हो गये। आग सुबह पांच बजे तक बुझा दी गई तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Read More मुंबई: 28,000 करोड़ रुपये की योजना से मुंबई की बदहाल बेस्ट बस सेवा की ‘कायापलट’ की तैयारी