मुंबई : हिरासत में लिया गया मलयालम फिल्म मेकर सनल कुमार शशिधरन

Mumbai: Malayalam film maker Sanal Kumar Sasidharan taken into custody

मुंबई : हिरासत में लिया गया मलयालम फिल्म मेकर सनल कुमार शशिधरन

मलयालम फिल्म मेकर सनल कुमार शशिधरन को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। फिल्म मेकर को पुलिस ने लुक आउट नोटिस भेजा गया था जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। केरल पुलिस ने एक अभिनेत्री द्वारा की गई उत्पीड़न की शिकायत से संबंधित एक मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया था।

मुंबई : मलयालम फिल्म मेकर सनल कुमार शशिधरन को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। फिल्म मेकर को पुलिस ने लुक आउट नोटिस भेजा गया था जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। केरल पुलिस ने एक अभिनेत्री द्वारा की गई उत्पीड़न की शिकायत से संबंधित एक मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया था। शशिधरन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए यहां के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोच्चि सिटी पुलिस मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों के संपर्क में है। इस साल जनवरी में, एलमक्कारा पुलिस ने शशिधरन के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक प्रमुख मलयालम अभिनेत्री को परेशान करने का मामला दर्ज किया था।

 

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

शशिधरन ने की ये रिक्वेस्ट
जब पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया तब शशिधरन अमेरिका में थे। फिर पुलिस ने भारत आने पर उन्हें हिरासत में लेने के लिए एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, 'कोच्चि सिटी पुलिस द्वारा जारी लुकआउट नोटिस के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है। मुझे विश्वास है कि केरल पुलिस और कम्युनिस्ट पार्टी मेरे साथ कानून के अनुसार व्यवहार करेगी। मुझे अपने खिलाफ मामले की जानकारी नहीं है'।करता था हैरेस, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

मलयालम फिल्ममेकर
इस बीच कोच्चि सिटी पुलिस को शशिधरन को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम हवाई अड्डे के अधिकारियों के संपर्क में हैं। पुष्टि होने के बाद, शशिधरन को हिरासत में लेने के लिए एक पुलिस दल मुंबई भेजा जाएगा'।

Read More मुंबई: इम्तियाज जलील ने सड़कों और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखने की कसम खाई

2022 में भी हुए थे गिरफ्तार 
इससे पहले शशिधरन को 2022 में इसी एक्ट्रेस का ऑनलाइन पीछा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Read More मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक प्रति फाड़कर किया विरोध; एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने किया बचाव