डोंबिवली में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़... महिला दलाल गिरफ्तार और चार लड़कियां मुक्त

Prostitution racket busted in Dombivli... Female broker arrested and four girls freed

डोंबिवली में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़... महिला दलाल गिरफ्तार और चार लड़कियां मुक्त

अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ की टीम ने डोंबिवली पूर्व के अंबिका प्योर वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ कर एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चार पीड़ित लड़कियों को उसके चंगुल से मुक्त कराया गया। यह छापेमारी 22 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैशाली गोर्डे को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

डोंबिवली : अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ की टीम ने डोंबिवली पूर्व के अंबिका प्योर वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ कर एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चार पीड़ित लड़कियों को उसके चंगुल से मुक्त कराया गया। यह छापेमारी 22 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैशाली गोर्डे को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार महिला दलाल बेसहारा और लाचार लड़कियों को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेल रही थी। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ डोंबिवली पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 143 (1), 143(3) के साथ-साथ अनुचित व्यापार (निषेध) अधिनियम, 1956 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ब्योरा पेश करने का दिया आदेश