मुंबई : झुग्गी-मुक्त मुंबई के लिए तेजी से पुनर्विकास करना जरुरी - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Mumbai: Rapid redevelopment is necessary for a slum-free Mumbai - Chief Minister Devendra Fadnavis

मुंबई : झुग्गी-मुक्त मुंबई के लिए तेजी से पुनर्विकास करना जरुरी - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कहा कि झुग्गी-मुक्त मुंबई के लिए तेजी से पुनर्विकास करना जरुरी है। इसके लिए हमें दशकों तक चलने वाली परियोजनाएँ नहीं चाहिए। हमें ऐसी परियोजना शुरू करनी चाहिए,जिनका डेढ़ साल के भीतर प्लॉट तैयार करके अगले एक साल में पुनर्वास पूरा होना चाहिए, तभी झुग्गी-मुक्त मुंबई का सपना साकार होगा। यह बदलाव नए विचारों, नई तकनीक और नवाचार के ज़रिए हासिल किया जा सकता है।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कहा कि झुग्गी-मुक्त मुंबई के लिए तेजी से पुनर्विकास करना जरुरी है। इसके लिए हमें दशकों तक चलने वाली परियोजनाएँ नहीं चाहिए। हमें ऐसी परियोजना शुरू करनी चाहिए,जिनका डेढ़ साल के भीतर प्लॉट तैयार करके अगले एक साल में पुनर्वास पूरा होना चाहिए, तभी झुग्गी-मुक्त मुंबई का सपना साकार होगा। यह बदलाव नए विचारों, नई तकनीक और नवाचार के ज़रिए हासिल किया जा सकता है।

 

Read More केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बचाव में उतरे महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस, बोले- वे ऐसा कर ही नहीं सकते

मुख्यमंत्री क्रेडाई-एमसीएचआई द्वारा आयोजित 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि मुंबई में इस समय बड़े पैमाने पर पुनर्विकास का काम चल रहा है। बीडीडी चॉल पुनर्विकास का पहला चरण लोगों को सौंप दिया गया है। इसमें जो लोग लगभग 100 वर्षों से 161 वर्ग फुट के घरों में रह रहे थे, उन्हें अब 500 वर्ग फुट जगह मिल रही है। यह एशिया की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजना है। मुंबई में पुनर्विकास के साथ-साथ झुग्गी-झोपडिय़ों का पुनर्विकास एक और बड़ा अवसर है।

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

क्लस्टर विकास भी नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुंबई में दुनिया की सबसे बेहतरीन वास्तुकला, प्रतिष्ठित इमारतें और बेहतरीन सुविधाएं हैं। आज निर्माण क्षेत्र में ऐसी तकनीक के कारण 80 मंजिला इमारत केवल 120 दिनों में बनाई जा सकती है। मुख्यमंत्री फडणवीस की उपस्थिति में आज सुखराज नाहर ने क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष डोमिनिक रोमल, सचिव ऋषि मेहता, पूर्व सचिव धवल अजमेरा, सीईओ केवल वलंभिया और रियल एस्टेट उद्योग के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More नासिक : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, तीन लोगों की मौत 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन