नई दिल्ली: जल्द ही लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पॉलिसी 2025 लाने की तैयारी

New Delhi: Preparations to bring Logistics and Warehousing Policy 2025 soon

नई दिल्ली: जल्द ही लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पॉलिसी 2025 लाने की तैयारी

दिल्ली सरकार जल्द ही लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पॉलिसी 2025 लाने की तैयारी में है। इसके ड्राफ्ट में ऐसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, जो न केवल दिल्ली के ट्रैफिक जाम को कम करेंगे, बल्कि प्रदूषण भी घटाएंगे और व्यापार की क्षमता भी बढ़ाएंगे।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार जल्द ही लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पॉलिसी 2025 लाने की तैयारी में है। इसके ड्राफ्ट में ऐसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, जो न केवल दिल्ली के ट्रैफिक जाम को कम करेंगे, बल्कि प्रदूषण भी घटाएंगे और व्यापार की क्षमता भी बढ़ाएंगे।

 

Read More नई दिल्ली : जांच समिति जस्टिस यशवंत वर्मा से तीन बिंदुओं पर जानकारी मांग सकती है

नाकाम रहीं पुरानी पॉलिसी
पॉलिसी के माध्यम से दिल्ली सरकार व्यापार के लिए डेडिकेटेड लॉजिस्टिक्स हब, ग्रीन फ्रेट कॉरिडोर और टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस लागू करने की दिशा में काम कर दिल्ली सरकार के पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि पिछली सरकारें लॉजिस्टिक्स फ्रेमवर्क बनाने में नाकाम रहीं, जिससे दिल्ली में जाम और प्रदूषण बढ़ा।

Read More  नई दिल्ली:  जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को 54 दिनों की छुट्टी 

जाम और प्रदूषण में आएगी कमी
साथ ही दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी इसने बुरी तरह प्रभावित किया। अब हमारी सरकार नई पॉलिसी लाने जा रही है, जिससे प्रदूषण और जाम की समस्या का समाधान होगा और व्यापार में भी आसानी और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाकों में 3 आधुनिक अर्बन कंसॉलिडेशन एंड लॉजिस्टिक्स डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (UCLDC) बनाए जाएंगे। इससे व्यापारियों को प्रोत्साहन और क्लीन फ्यूल वाली गाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।

Read More  नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, कहा था- ब्रेस्ट पकड़ना दुष्कर्म नहीं

शहर के बाहर शिफ्ट होंगे गोदाम
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि ड्राफ्ट पॉलिसी में वेयरहाउसों को शहर की सीमावर्ती इलाकों में शिफ्ट करना, आधुनिक UCLDCs पर माल कंसॉलिडेट करना और लास्टमाइल डिलिवरी के लिए इलेक्ट्रिक और CNG गाड़ियों का इस्तेमाल शामिल है। ये कदम आजादपुर, गाजीपुर, आनंद विहार, नारायणा, करोल बाग जैसे हॉट स्पॉट्स पर जाम और प्रदूषण को कम करने में मददगार साबित होंगे।

Read More नई दिल्ली : हिंदुत्व की काट में मंडल की धार तेज करने की कोशिश में है कांग्रेस?

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्‍ली : बीजेपी नेहरू के अपमान की एक बार में लिस्ट बना ले, बहस कर लेंगे- प्रियंका गांधी नई दिल्‍ली : बीजेपी नेहरू के अपमान की एक बार में लिस्ट बना ले, बहस कर लेंगे- प्रियंका गांधी
ठाणे : ज्वेलर से 70 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में एक कपल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
बांद्रा : गरीब नगर से कलानगर के बीच निर्माणाधीन स्काईवॉक का काम अंतिम चरण में 
मुंबई : विश्व हिंदू परिषद को सायन में 7,658 वर्ग मीटर का एक प्राइम प्लॉट 30 साल की अवधि के लिए ₹10,186 के सालाना किराए पर अलॉट किया
मुंबई : पांच सितारा होटलों के यूनियनों पर कब्ज़ा करने की हाल की दो कोशिशों के बाद बीजेपी को "मुंहतोड़ जवाब" देने का ठाकरे ने दिया निर्देश 
मुंबई : राज्य विधानमंडल द्वारा पास किए गए कई बिल केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की मंज़ूरी का इंतज़ार