डोंबिवली : एरोसोल कंपनी में भीषण आग... लाखों का नुकसान
Dombivli: Huge fire in aerosol company... loss of lakhs
डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेस-1 में स्थित एक एरोसोल कंपनी में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान में काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
डोंबिवली : डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेस-1 में स्थित एक एरोसोल कंपनी में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान में काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
कंपनी में कपड़े की प्रोसेसिंग का काम चल रहा था, उसी दौरान आग लगने की घटना हुई। आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की नौ गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग प्रमुख नामदेव चौधरी के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसके पास की अन्य कंपनियों को भी खतरा पैदा हो गया था, लेकिन दमकल विभाग ने सतर्कता से काम लेते हुए आग को फैलने से रोक दिया। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।

