ठाणे : महिला को इंस्टाग्राम लिंक के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; FIR दर्ज 

Thane: Woman blackmailed by making obscene video through Instagram link; FIR registered

ठाणे : महिला को इंस्टाग्राम लिंक के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; FIR दर्ज 

एक महिला को इंस्टाग्राम लिंक के जरिए फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया. आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 1.11 लाख रुपये भी वसूल लिए. पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

ठाणे : एक महिला को इंस्टाग्राम लिंक के जरिए फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया. आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 1.11 लाख रुपये भी वसूल लिए. पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति पर 23 साल की महिला को उसके अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके कथित तौर पर  उससे 1.11 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

 

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

काशीमीरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि- 'महिला 8 जुलाई को इंस्टाग्राम रील्स ब्राउज करते समय 'यूके मैरिज ब्यूरो' शीर्षक वाली एक पोस्ट पर आई और उसके साथ दिए गए एक लिंक पर उसने क्लिक कर दिया. इसमें यूजर्स को दोस्त बनाने में मदद करने का वादा किया गया था. यह लिंक राहुल यूके (यूके बॉय) नाम के एक व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप चैट में खुला.' 

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने उस नंबर पर मैसेज किया और एक व्यक्ति से बातचीत शुरू की जो जल्द ही दोस्ती में बदल गई. ऑनलाइन बातचीत के दौरान, दोनों ने काफी करीब आ गए. बाद में उस व्यक्ति ने महिला को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए कहा और उसकी जानकारी के बिना ही उसे रिकॉर्ड कर लिया. अधिकारी ने कहा, 'उसके कपड़े उतारने के एक मिनट के भीतर ही वीडियो कॉल बंद हो गया.'  

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि इतने सब के बाद उस व्यक्ति ने महिला को बताया कि वह मुंबई आ रहा है और उससे मिलेगा. फिर, 11 जुलाई को, उसने महिला को फोन करके दावा किया कि वह मुंबई पहुंच गया है, लेकिन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है और उसे बचाना जरूरी है. इसके बाद उस व्यक्ति ने उससे पैसे की मांग की. अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता ने पैसे ट्रांसफर करने में असमर्थता जताई, तो उसने उसे वह वीडियो भेजा जो उसने लड़की के कपड़े उतारते समय रिकॉर्ड किया था.

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि फिर व्यक्ति ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसे ट्रांसफर न करने पर वीडियो ऑनलाइन शेयर करने की धमकी दे डाली. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने डिजिटल भुगतान के ज़रिए 30 से ज़्यादा बार अलग-अलग खातों में कुल 1,11,000 रुपये ट्रांसफर किए. उन्होंने कहा, 'पैसे ट्रांसफर होने के बाद, उसने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह व्यक्ति गायब हो गया.

बाद में महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और अपने परिवार के सदस्यों से बात करने के बाद, कश्मीरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 18 जुलाई को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 308 (जबरन वसूली) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.