मुंबई: 18 जुलाई को मीरा रोड दौरे पर जाएंगे राज ठाकरे 

Mumbai: Raj Thackeray will visit Mira Road on July 18

मुंबई: 18 जुलाई को मीरा रोड दौरे पर जाएंगे राज ठाकरे 

पूरे महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मीरा-भायंदर शहर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह भी यही है। महाराष्ट्र खासकर मुंबई में मराठी और अमराठी के बीच विवाद छिड़ गया है। मीरा रोड के एक व्यापारी की मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी के मुद्दे पर पिटाई कर दी। मनसे का कहना है कि महाराष्ट्र में रहने और व्यापार करने के लिए मराठी बोलना अनिवार्य है।

मुंबई: पूरे महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मीरा-भायंदर शहर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह भी यही है। महाराष्ट्र खासकर मुंबई में मराठी और अमराठी के बीच विवाद छिड़ गया है। मीरा रोड के एक व्यापारी की मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी के मुद्दे पर पिटाई कर दी। मनसे का कहना है कि महाराष्ट्र में रहने और व्यापार करने के लिए मराठी बोलना अनिवार्य है। कुछ अमराठी लोगों ने मनसे के इस रुख पर आपत्ति जताई। एक व्यापारी ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को सीधे तौर पर चुनौती दी थी कि वह मराठी नहीं बोलेंगे। इस पर बड़ा विवाद छिड़ने के बाद इस व्यापारी ने सार्वजनिक रूप से राज ठाकरे से माफी मांगी थी।

 

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

दूसरी ओर मीरा भायंदर में बड़ा हंगामा देखने को मिला। इसके बाद अब खबर आ रही है कि राज ठाकरे खुद मीरा रोड के दौरे पर जाएंगे। इस दौरे के दौरान राज ठाकरे किन लोगों से मिलेंगे? क्या वे लोगों को संबोधित करेंगे? राज ठाकरे के मन में आखिर क्या है? इस मौके पर कई सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज ठाकरे 18 जुलाई को मीरा रोड आएंगे। 

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया

मीरा रोड क्यों सुर्खियों में?
मीरा भायंदर में मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से एक व्यापारी की पिटाई के बाद वहां के व्यापारियों ने इस घटना पर आपत्ति जताई। मीरा रोड के व्यापारियों ने संबंधित व्यापारी के समर्थन में शहर बंद का आह्वान किया। इतना ही नहीं व्यापारियों ने शहर में एक बड़ा मार्च भी निकाला। इस मार्च ने हिंदी और मराठी भाषियों के बीच बहस को फिर से सुलगा दिया।

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

इस मार्च के जवाब में मनसे और शिवसेना ठाकरे गुट और महाराष्ट्र एकीकरण समिति की ओर से एक संयुक्त मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। लेकिन पुलिस ने इस मार्च को रोक दिया। दरअलस संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने मनसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन