भिवंडी : दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित; पति सहित छह ससुराल वालों पर केस दर्ज

Bhiwandi : Harassment of married women for dowry; Case filed against six in-laws including husband

भिवंडी : दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित; पति सहित छह ससुराल वालों पर केस दर्ज

शहर में दहेज प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गैबीनगर इलाके से सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

भिवंडी : शहर में दहेज प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गैबीनगर इलाके से सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

Read More मुंबई: CM फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन में भाग लिया... विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई

पीड़िता की शादी 29 जनवरी 2023 को शाहबाज इब्राहिम अंसारी से हुई थी। विवाह के बाद वह नागांव रोड स्थित सलामतपुरा के सायरा अपार्टमेंट में ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कम पैसे, फ्लैट और गाड़ी न मिलने को लेकर उसे ताने मारते रहे और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया।

Read More लातूर जिले में भीषण सड़क हादसा; 36 यात्री घायल

पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने न केवल उसे लगातार प्रताड़ित किया बल्कि अंततः उसे मायके छोड़कर वापस नहीं लाया। इससे तंग आकर महिला ने 4 जुलाई को शांतिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Read More मुंबई : लाभार्थियों की संख्या और बजट में कमी ; अजित पवार