मुंबई : देसाई अस्पताल में बंद होगा ब्लड बैंक; इमारत को किया गया जर्जर घोषित

Mumbai: Blood bank to be closed at Desai Hospital; building declared dilapidated

मुंबई : देसाई अस्पताल में बंद होगा ब्लड बैंक; इमारत को किया गया जर्जर घोषित

सांताक्रुज पूर्व स्थित वी.एन. देसाई अस्पताल का ब्लड बैंक जल्द बंद हो जाएगा। ब्लड बैंक जिस इमारत में है, वह इमारत जर्जर घोषित हो गई है, जिसके चलते ब्लड को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह ब्लड बैंक पिछले दो दशकों से काम कर रहा है। मनपा के एक 2 जून को जारी एक आंतरिक पत्र के अनुसार, 2023 में अस्पताल की इस इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया गया था।

मुंबई : सांताक्रुज पूर्व स्थित वी.एन. देसाई अस्पताल का ब्लड बैंक जल्द बंद हो जाएगा। ब्लड बैंक जिस इमारत में है, वह इमारत जर्जर घोषित हो गई है, जिसके चलते ब्लड को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह ब्लड बैंक पिछले दो दशकों से काम कर रहा है। मनपा के एक 2 जून को जारी एक आंतरिक पत्र के अनुसार, 2023 में अस्पताल की इस इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया गया था। ऑडिट में इमारत को सी 2अ श्रेणी में रखा गया, जिसका अर्थ है कि इमारत फिलहाल तत्काल खतरनाक नहीं है, लेकिन बिना बड़े मरम्मत कार्य के इसे लगातार इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है। मरम्मत के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से इमारत को खाली करना जरूरी है, जिसके चलते ब्लड बैंक को बंद करना होगा। स्थानीय रहवासियों ने मनपा के इस अचानक लिए गए निर्णय पर नाराजगी जताई है।

 

Read More मुंबई : बच्चा चोर गैंग का खुलासा; चार आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिला और 2 पुरुष 

स्थानीय रहवासियों को ब्लड के लिए अब दूर जाना पड़ेगा। ज्यादातर मामलों में मनपा के कूपर अस्पताल तक जाना होगा, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। लोगों ने यह भी चिंता जताई कि मरम्मत के बाद ब्लड बैंक दोबारा खुलेगी या नहीं और एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) नया लाइसेंस देगा या नहीं, यह पूरी तरह अनिश्चित है।

Read More मुंबई : शिवसेना नेता शिरसाट का दावा- NCP में शामिल होंगे जयंत पाटिल

निजी ब्लड बैंकों से आम लोगों को खून प्राप्त करना बहुत महंगा पड़ता है, जबकि मनपा अस्पतालों में यह सुविधा सस्ती या मुफ्त में मिलती है। लोगों की मांग थी कि ब्लड बैंक को अस्पताल की खाली ग्राउंड फ्लोर की जगह पर स्थानांतरित किया जाए लेकिन अधिकारियों ने एफडीए के नियमों का हवाला देते हुए इसे खारिज कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब अस्पताल प्रशासन को पहले से ब्लड बैंक बंद होने की जानकारी थी तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई, खासकर तब जब अस्पताल में रोजाना सर्जरी हो रही हैं।

Read More मुंबई : 74 वर्षीय व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 18.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स