मुंबई : विवाह पूर्व थैलेसीमिया की जांच होगी अनिवार्य; सरकार बनाएगी नियमः

Mumbai: Thalassemia test will be mandatory before marriage; Government will make rules:

मुंबई : विवाह पूर्व थैलेसीमिया की जांच होगी अनिवार्य; सरकार बनाएगी नियमः

स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर ने राज्य विधानसभा में कहा कि सरकार विवाह से पहले लोगों के लिए थैलेसीमिया जांच को अनिवार्य बनाने संबधी नियम बनाएगी, ताकि जल्द से जल्द इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। वर्तमान में राज्य में लगभग 12,860 थैलेसीमिया के मरीज हैं। इसमें सबसे अधिक रोगियों की संख्या नागपुर सहित पूरे विदर्भ में है।

मुंबई : स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर ने राज्य विधानसभा में कहा कि सरकार विवाह से पहले लोगों के लिए थैलेसीमिया जांच को अनिवार्य बनाने संबधी नियम बनाएगी, ताकि जल्द से जल्द इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। वर्तमान में राज्य में लगभग 12,860 थैलेसीमिया के मरीज हैं। इसमें सबसे अधिक रोगियों की संख्या नागपुर सहित पूरे विदर्भ में है।

 

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विकास ठाकरे ने कहा कि थैलेसीमिया की विवाह से पहले जांच अनिवार्य की जाए। इस मांग पर राज्य मंत्री ने कहा कि हम जल्द ही विवाह से पहले जांच अनिवार्य करने के लिए नियम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर अनुवांशिक विकार है और अगर समय पर इसका निदान नहीं किया जाता तो यह अगली पीढ़ी को भी हो सकता है। हमने परभणी में प्रायोगिक आधार पर एक परियोजना के साथ थैलेसीमिया उन्मूलन अभियान शुरू किया है, जिसे अब पूरे राज्य में विस्तारित किया जा रहा है।

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

बोर्डीकर ने यह भी आश्वासन दिया कि हर जिले में थैलेसीमिया उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकार इस बीमारी के खिलाफ 'एक कदम थैलेसीमिया मुक्ति की ओर' अभियान शुरू कर चुकी है। जिसमें इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को परिवहन से लेकर अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विधायकों की शिकायत के बाद मंत्री ने आश्वासन दिया कि निजी कंपनियों द्वारा खराब आयरन गोलियों की सप्लाई की जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि कैंसर डायग्नोस्टिक वैन की खरीद में कथित भ्रष्टाचार की स्वास्थ्य विभाग आयुक्त द्वारा जांच की जा रही है।

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन