मुंबई : संजय लाखे पाटिल का शिवसेना (यूबीटी) पार्टी से इस्तीफा

Mumbai: Sanjay Lakhe Patil resigns from Shiv Sena (UBT) party

मुंबई : संजय लाखे पाटिल का शिवसेना (यूबीटी) पार्टी से इस्तीफा

शिवसेना (यूबीटी) सचिव संजय लाखे पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पाटिल पिछले साल महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लोकसभा चुनाव से करीब एक साल पहले वह कांग्रेस से शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हुए थे। पाटिल ने कहा कि उन्हें जालना से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। 

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) सचिव संजय लाखे पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पाटिल पिछले साल महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लोकसभा चुनाव से करीब एक साल पहले वह कांग्रेस से शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हुए थे। पाटिल ने कहा कि उन्हें जालना से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। 

 

Read More महाराष्ट्र : मंत्रियों में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को शामिल नहीं किया; समर्थकों में गुस्सा

उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया था कि सांगली के बदले जालना सीट हमारे पास रहेगी। लेकिन संजय राउत ने अपने एजेंडे के लिए ऐसा नहीं होने दिया। जालना सीट पर कांग्रेस के कल्याण काले ने जीत दर्ज की।

Read More मुंबई एलीफेंटा नाव हादसे में 13 की मौत, चार की हालत गंभीर, नौसेना-पुलिस ने कुल 99 लोगों को बचाया