मुंबई: साइबर जालसाजों ने महिला को बताया जासूस, आरोप लगाकर ठगे 22 लाख 

Mumbai: Cyber ​​fraudsters accused a woman of being a spy and duped her of Rs 22 lakh

मुंबई: साइबर जालसाजों ने महिला को बताया जासूस, आरोप लगाकर ठगे 22 लाख 

मुंबई में एक बुजुर्ग महिला साइबर जालसाजों के शिकंजे में आ गई, जिसके कारण उसे लाखों की चपत लग गई। ये मामला मुंबई से सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने बड़ी ही चालाकी से खुद को आतंकी विरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारी होने का दावा किया और महिला पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा दिया। 

मुंबई: मुंबई में एक बुजुर्ग महिला साइबर जालसाजों के शिकंजे में आ गई, जिसके कारण उसे लाखों की चपत लग गई। ये मामला मुंबई से सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने बड़ी ही चालाकी से खुद को आतंकी विरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारी होने का दावा किया और महिला पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा दिया। 

 

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

खबर है कि साइबर जालसाजों ने खुद को दिल्ली एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का कर्मी बताया और एक बुजुर्ग महिला से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाकर, उससे 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। एक अधिकारी ने दावा करते हुए बताया कि शहर में जासूसी के नाम पर लोगों को ठगने का यह पहला मामला सामने आया है। 

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद

दिल्ली एटीएस का बताया अधिकारी
एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण मुंबई के गिरगांव में रहने वाली 64 वर्षीय महिला ने पिछले हफ्ते दक्षिण क्षेत्र साइबर थाने में संपर्क कर शिकायत दर्ज की। महिला की शिकायत के मुताबिक उसे जून महीने की शुरुआत में अज्ञात नंबरों से तीन फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली एटीएस अधिकारी प्रेम कुमार गुप्ता और ‘जम्मू-कश्मीर सीमा थाने’ में तैनात बताया। 

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

उन्होंने बताया कि जालसाजों ने महिला से कहा कि उनके खिलाफ पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारी शेयर करने का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद जालसाज ने महिला को धमकी देते हुए चेतावनी भी दी कि उसे जासूसी के लिए 10 साल की कैद और 50 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। 

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन