नई दिल्ली: सरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट में लगाई लंबी छलांग, अमेरिका और फ्रांस जैसे देश बने खरीदार

New Delhi: Government took a big leap in defense export, countries like America and France became buyers

नई दिल्ली: सरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट में लगाई लंबी छलांग, अमेरिका और फ्रांस जैसे देश बने खरीदार

भारत के डिफेंस क्षेत्र में 2014 के बाद से उल्लेखनीय बदलाव आया है, जो कि बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर सैन्य बल से विकसित होकर, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादन पर केंद्रित हो गया है. वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत सैन्य शक्तियों में से एक के रूप में भारत क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

नई दिल्ली: भारत के डिफेंस क्षेत्र में 2014 के बाद से उल्लेखनीय बदलाव आया है, जो कि बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर सैन्य बल से विकसित होकर, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादन पर केंद्रित हो गया है. वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत सैन्य शक्तियों में से एक के रूप में भारत क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. देश का रक्षा बजट, जो 2013-14 में 2,53,346 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में 6,21,940.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

 

Read More  नई दिल्ली : दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गईं 138 फ्लाइट, मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल पर बढ़ा काम का बोझ

इस बदलाव के कारण भारत के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग उद्योग का विकास है, जो अर्थव्यवस्था का पार्ट बन गया है. भारत के रक्षा निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिससे देश वैश्विक स्तर पर शीर्ष 25 हथियार निर्यातकों में शामिल हो गया है. वित्त वर्ष 2024-25 में, भारत ने कुल 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.76 बिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड रक्षा निर्यात हासिल किया, जो पिछले वर्ष के 21,083 करोड़ रुपये (2.63 बिलियन डॉलर) से 12 फीसदी अधिक है.

Read More नई दिल्ली : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली और इन राज्यों में येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

"मेक इन इंडिया" पहल और नीतिगत सुधारों के माध्यम से सरकार ने घरेलू उत्पादन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है और विदेशी खरीद पर निर्भरता कम की है.

Read More नई दिल्ली : तहव्वुर राणा ने सेल के अंदर कुरान, कलम और कागज की डिमांड की

भारत का एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन
भारत अब 100 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करता है, जिसमें अमेरिका, फ्रांस और आर्मेनिया 2023-24 में शीर्ष खरीदार के रूप में उभरे है.

Read More नई दिल्ली : विदेशी निवेशकों की शेयर बाजार में वापसी से रुपए में तेजी

भारत ने क्या एक्सपोर्ट किया?
आकाश मिसाइल (एसएएम), एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) जैसी मिसाइल प्रणालियां, फास्ट अटैक क्राफ्ट और अपतटीय गश्ती जहाजों जैसे नौसैनिक प्लेटफॉर्म, साथ ही लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच ध्रुव) जैसी एयरोस्पेस एसेट शामिल हैं.