महाराष्ट्र के सांगली जिले में MBBS छात्रा से तीन लोगों ने किया था दुष्कर्म... फिल्म देखने के बहाने ले गए साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

In Maharashtra's Sangli district, three people raped an MBBS student... They took her away on the pretext of watching a movie, police arrested them

महाराष्ट्र के सांगली जिले में  MBBS छात्रा से तीन लोगों ने किया था दुष्कर्म... फिल्म देखने के बहाने ले गए साथ,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में धुत आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दिया। इसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। अधिकारी ने इस मामले में आगे बताया कि 20 से 22 साल की उम्र के तीनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने बाद में अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई : महाराष्ट्र के सांगली जिले में एमबीबीएस की छात्रा से दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये तीनों पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 22 साल की मेडिकल छात्रा को 18 मई को निशाना बनाया गया था। बताया जा रहा है पीड़िता कर्नाटक के बेलगावी की रहने वाली हैं।

पीड़िता के साथ ये दुष्कर्म उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने किया है। उस समय वह और आरोपी रात करीब 10 बजे थिएटर में फिल्म देखने जा रहे थे। उसके बाद आरोपी कुछ देर बाद उसे एक फ्लैट में ले गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में धुत आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दिया। इसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। अधिकारी ने इस मामले में आगे बताया कि 20 से 22 साल की उम्र के तीनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने बाद में अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत सामूहिक बलात्कार और अन्य आरोप दर्ज किए गए हैं। पुलिस शिकायतकर्ता के बयान का भी विश्लेषण कर रही है और आगे की जांच जारी है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News