नई दिल्ली : रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया

New Delhi: Reliance Defense and German company Rheinmetall signed a strategic cooperation agreement to manufacture ammunition.

नई दिल्ली : रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया

भारतीय कंपनी रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया है। यह साझेदारी भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं को मजबूत करेगी। इससे 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य का प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

नई दिल्ली : भारतीय कंपनी रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया है। यह साझेदारी भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं को मजबूत करेगी। इससे 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य का प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।  अधिकारियों ने बताया इस समझौते के तहत रिलायंस डिफेंस लिमिटेड द्वारा महाराष्ट्र के रत्नागिरी के वटाड औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीनफील्ड निर्माण केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा। धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (डीएडीसी) नामक यह सुविधा दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी सुविधाओं में से एक होगी

 

Read More नई दिल्ली :हस्तशिल्प निर्यातक कंपनी पर 50 करोड़ रुपये का जुर्माना;  सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश को रद कर दिया

यहां हर साल होगा दो लाख गोलों का उत्पादन
दक्षिण एशिया में सबसे बड़े इस केंद्र से सालाना तोप के दो लाख गोले, 10 हजार टन विस्फोटक और दो हजार टन प्रोपेलेंट्स का उत्पादन किया जा सकेगा। इससे पहले रिलायंस डिफेंस ने फ्रांस की कंपनियों दासौ एविएशन और थेल्स समूह के साथ समझौता किया था।

Read More  नई दिल्ली : मानसून को लेकर अपडेट जारी; 103 से 105 प्रतिशत बारिश का अनुमान

राइनमेटल एजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आर्मिन पैपरगर ने कहा कि अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के नेतृत्व वाली रिलायंस डिफेंस के साथ राइनमेटल की यह रणनीतिक साझेदारी प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत के साथ साझेदारी करने की हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Read More नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस