मुंबई : गुलाबी रंग का लावारिस सूटकेस; आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक शख्स और महिला गिरफ्तार

Mumbai: Pink coloured unclaimed suitcase; A man and a woman from Andhra Pradesh arrested

मुंबई : गुलाबी रंग का लावारिस सूटकेस; आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक शख्स और महिला गिरफ्तार

16 अप्रैल 2025 को मुंबई में कर्जत-लोनावला रेलवे ट्रैक पर एक गुलाबी रंग का लावारिस सूटकेस मिला। हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम पहुंची। सूटकेस को खोल गया तो सबके होश उड़ गए। इसके अंदर एक लड़की की लाश पैक थी। मजबूत कद-काठी की थी। उसका रंग गेहुंआ था। उसके बाल काले और लंबे थे। उसकी ऊंचाई 5 फुट थी। उसके हाथ और पैर हरे रंग की नायलॉन की रस्सी से बंधे हुए थे।

मुंबई : 16 अप्रैल 2025 को मुंबई में कर्जत-लोनावला रेलवे ट्रैक पर एक गुलाबी रंग का लावारिस सूटकेस मिला। हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम पहुंची। सूटकेस को खोल गया तो सबके होश उड़ गए। इसके अंदर एक लड़की की लाश पैक थी। मजबूत कद-काठी की थी। उसका रंग गेहुंआ था। उसके बाल काले और लंबे थे। उसकी ऊंचाई 5 फुट थी। उसके हाथ और पैर हरे रंग की नायलॉन की रस्सी से बंधे हुए थे। उसका चेहरा और सिर काले रंग की प्लास्टिक की थैली से बंधा हुआ था। उसके गले में हरे रंग की नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थी। उसके माथे पर सफेद रंग का कपड़ा बंधा हुआ था और उसकी आंखें और जीभ आधी बाहर निकली हुई थीं। महिला के शव के पास उसकी पहचान बताने वाला कोई सबूत नहीं था।

 

Read More मुंब्रा रेलवे स्टेशन ट्रैक के पास आग; तुरंत काबू पा लिया गया

पुलिस के लिए ब्लाइंड केस था
नवी मुंबई पुलिस ने लड़की का पता लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लड़की कौन थी, कहां से आई और किसने उसकी हत्या की? किसी सवाल का जवाब पुलिस के पास नहीं था। इस ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस जुट गई। आखिर 25 दिन बाद गुत्थी सुलझा ली गई।

Read More मुंबई: साझेदारी फर्म के संबंध में  63 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी; एफआईआर दर्ज 

ऐसे मिला केस का छोर
कर्जत पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेंद्र गरद ने बताया कि युवती का शव पुणे की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के पास मिला था। माना गया कि आरोपियों ने चलती ट्रेन से सूटकेस को ठाकुरवाड़ी स्टेशन के पास फेंक दिया होगा। यह स्टेशन लोनावला से पहले आता है। इसलिए, दोनों पुलिस स्टेशनों की टीमों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, ठाणे, कल्याण, पनवेल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और कर्जत रेलवे स्टेशन पर लगे लगभग 250 CCTV कैमरे खंगाले। 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या