पुणे : पत्नी की हत्या कर स्कूटर पर शव को ठिकाने लगाने के लिए जा रहा था... आरोपी पति गिरफ्तार 

Pune: After killing his wife, he was going to dispose of the body on a scooter... Accused husband arrested

पुणे : पत्नी की हत्या कर स्कूटर पर शव को ठिकाने लगाने के लिए जा रहा था... आरोपी पति गिरफ्तार 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 26 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव स्कूटर पर ले जाते हुए पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस के एक गश्ती दल ने तड़के नांदेड़ शहर के इलाके में अपने दोपहिया वाहन से जा रहे 28 वर्षीय आरोपी को रोका।

पुणे : जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर जब वह शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कूटर पर जा रहा था तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 26 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव स्कूटर पर ले जाते हुए पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस के एक गश्ती दल ने तड़के नांदेड़ शहर के इलाके में अपने दोपहिया वाहन से जा रहे 28 वर्षीय आरोपी को रोका।

उन्होंने कहा कि दल को एक बोरे में महिला का शव मिला। अधिकारी ने बताया कि आरोपी राकेश निसार ने घरेलू विवाद के बाद धायरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में अपनी पत्नी बबीता की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा, 'पुलिस नियंत्रण कक्ष को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति के स्कूटर पर शव ले जाने की सूचना मिली। गश्ती दल ने वाहन को रोका और एक बोरे में भरी महिला का शव बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले मजदूर निसार को भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।'

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश