मुंबई : ईडी ऑफिस में लगी आग गंभीर मुद्दा - सुप्रिया सुले

Mumbai: Fire in ED office is a serious issue - Supriya Sule

मुंबई : ईडी ऑफिस में लगी आग गंभीर मुद्दा - सुप्रिया सुले

ईडी कार्यालय में भीषण आग लग गई थी। इस आग में ईडी ऑफिस में रखे कई डॉक्यूमेंट आदि जलकर राख हो गए। इस मामले को लेकर एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने ईडी ऑफिस में लगी आग को गंभीर मुद्दा करार दिया। साथ ही आग बुझाने में अग्निशमन विभाग द्वारा लगाए गए समय पर भी सवाल उठाए।

मुंबई : ईडी कार्यालय में भीषण आग लग गई थी। इस आग में ईडी ऑफिस में रखे कई डॉक्यूमेंट आदि जलकर राख हो गए। इस मामले को लेकर एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने ईडी ऑफिस में लगी आग को गंभीर मुद्दा करार दिया। साथ ही आग बुझाने में अग्निशमन विभाग द्वारा लगाए गए समय पर भी सवाल उठाए। जानकारी के लिए बता दें कि रविवार, 27 अप्रैल दोपहर 2:31 बजे दमकल विभाग को दक्षिण मुंबई में ईडी ऑफिस में आग लगने की सूचना मिली थी।

 

Read More मुंबई :  विधायक एकनाथ खडसे ने राज्य के विभिन्न विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यहां लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में दमकल विभाग को 12 घंटे का समय लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक इसमें दस्तावेज और उपकरण जल गए या क्षतिग्रस्त हो गए।

Read More मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 

सांसद सुले ने ED ऑफिस में लगी आग को बताया गंभीर मुद्दा
एनसीपी (एससीपी) सांसद सुले ने कहा "ईडी कार्यालय में आग लगने की घटना गंभीर मुद्दा है। इस क्षेत्र में कोई भीड़ भाड़ भी नहीं होती है। जब वहां कोई पार्किंग या भीड़भाड़ नहीं थी तो दमकल गाड़ियां मौके पर कितने बजे पहुंची। आग को तो 10-15 मिनट में बुझा लिया जाना चाहिए था।" उन्होंने इमारत में अग्नि सुरक्षा मानदंडों के बारे में भी सवाल उठाए तथा यह भी पूछा कि क्या इमारत का आग ऑडिट कराया गया था। आग में फाइलों के नष्ट होने की आशंका के बारे में पूछे जाने पर सुले ने कहा, "क्या उनके पास फाइलों का ‘बैकअप’ है? यदि कोई ‘बैकअप’ नहीं है, तो यह चौंकाने वाली बात है।"

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली