श्रीनगर :  पर्यटक अपनी छुट्टियां कैंसिल कर अपने घरों की तरफ लौट रहे है;  एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई

Srinagar: Tourists are cancelling their holidays and returning to their homes; the number of passengers at the airport and railway station has suddenly increased

श्रीनगर :  पर्यटक अपनी छुट्टियां कैंसिल कर अपने घरों की तरफ लौट रहे है;  एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब वहां मौजूद पर्यटक अपनी छुट्टियां कैंसिल कर अपने घरों की तरफ लौट रहे है। ऐसे में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। विमानन कंपनियों ने भी श्रीनगर एयरपोर्ट से अतिरिक्ति फ्लाइट सेवा शुरू की हैं तो वहीं रेलवे भी वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए आगे आया है। उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब वहां मौजूद पर्यटक अपनी छुट्टियां कैंसिल कर अपने घरों की तरफ लौट रहे है। ऐसे में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। विमानन कंपनियों ने भी श्रीनगर एयरपोर्ट से अतिरिक्ति फ्लाइट सेवा शुरू की हैं तो वहीं रेलवे भी वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए आगे आया है। उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है।

 

Read More नई दिल्ली : एयर इंडिया के विमान की सहायक पावर यूनिट में आग; सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित

विमानन कंपनियों ने श्रीनगर से किराया करीब तीन गुना तक महंगा कर दिया है। ऐसे में यात्रियों की घर वापसी के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाना है। उत्तर रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन आज यानी बुधवार रात 9:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। रेलवे ने ट्रेन 04612 शुरू की है। यह एक तरफा विशेष आरक्षित ट्रेन है। इस ट्रेन को सिर्फ श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच एक ही दिन के लिए चलाया जाएगा। इस ट्रेन को चलाने का मकसद जम्मू-कश्मीर में फंसे पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकालना है। इस ट्रेन में 7 जनरल, 8 स्पीलर और 3 एसी कोच हैं। यह ट्रेन 23 अप्रैल यानी बुधवार रात 9:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से चलेगी और अगले दिन 24 अप्रैल यानी गुरुवार को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ये ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट छावनी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र जंक्शन, पानीपत स्टेशनों पर रुकेगी।

Read More कानपुर : लैंडिंग के 32 मिनट तक गेट ही नहीं खुले; यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू की है। यह हेल्प डेस्क जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। आतंकी हमले के कारण यात्रियों को अपने शहर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसलिए ये डेस्क बनाई गई है। ट्रेन या रेलवे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस हेल्प डेस्क पर मौजूद लोगों से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही रेलवे  हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इनमें जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का नंबर 0191-2470116, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन का 01991-234876 और उधमपुर रेलवे स्टेशन का 7717306616 नंबर है।

Read More मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर जनवरी से अगस्त के बीच पहुंचे 50 लाख यात्री, UAE के लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई महानगरी

गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई और कई अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंगलवार रात करीब 8:20 बजे श्रीनगर पहुंचे और उन्हें उपराज्यपाल, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। 

Read More मुंबई : एसटी आरक्षण व्यवस्था ठप; दिवाली के पहले अपने गांव जाने वाले यात्रियों को अनावश्यक परेशानी