मुंबई : विश्वस्तरीय क्रूज टर्निमल तैयार; भारत को विश्व के ग्लोबल क्रूज हब के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम

Mumbai: World class cruise terminal ready; work underway to develop India as a global cruise hub

मुंबई : विश्वस्तरीय क्रूज टर्निमल तैयार; भारत को विश्व के ग्लोबल क्रूज हब के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम

केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में बने इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्‌घाटन किया। हरी झंडी दिखाकर टर्मिनल से क्रूज को रवाना किया गया। सोनोवाल के अनुसार, भारत के पास विशाल समुद्री किनारा है, समुद्री क्षेत्र होने की वजह से देश में जल यातायात को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं।

मुंबई : केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में बने इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्‌घाटन किया। हरी झंडी दिखाकर टर्मिनल से क्रूज को रवाना किया गया। सोनोवाल के अनुसार, भारत के पास विशाल समुद्री किनारा है, समुद्री क्षेत्र होने की वजह से देश में जल यातायात को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। देश में विश्वस्तरीय क्रूज टर्निमल तैयार कर भारत को विश्व के ग्लोबल क्रूज हब के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। 

 

Read More ठाणे पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एम. डी. रखने के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

विशाखापत्तनम और चेन्नई के बाद मुंबई में क्रूज टर्मिनल होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश को ग्लोबल क्रूज हब के तौर पर विकसित करने की योजना को और बल मिला है। देश की आर्थिक राजधानी में क्रूज टर्मिनल के तैयार होने से मुंबई आने वाले इंटरनैशनल क्रूज की संख्या में इजाफा होगा। इस से देश में आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। 

Read More पुणे : जीबीएस के संदिग्ध मामलों की कुल संख्या बढ़कर 166

अक्टूबर में पार्किंग और कमर्शियल एरिया होगा तैयार
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (बीपीटी) ने दक्षिण मुंबई में 4.15 वर्ग फीट परिसर में क्रूज टर्मिनल का निर्माण किया है। सोमवार से टर्मिनल को क्रूज के संचालन के लिए खोल दिया गया है। लेकिन टर्मिनल के मल्टी लेवल कार पार्किंग और कमर्शियल परिसर का कुछ काम अभी बाकी है। बीपीटी के अक्टूबर, 2025 तक कार पार्किंग और कमर्शियल परिसर का बचा हुआ काम पूरा कर लिया जाएगा। 4.15 लाख वर्ग फुट के टर्मिनल के 2.07 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र का उपयोग कमर्शियल इस्तेमाल के लिए होना है। टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राउंड और पहली मंजिल पर 72 चेकिंग और इमिग्रेशन काउंटर तैयार किए गए हैं।

Read More ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्‍टेशनों के बीच ट्रेन सेवा बाधित