ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्‍टेशनों के बीच ट्रेन सेवा बाधित

Train services between Grant Road and Mumbai Central stations are disrupted

ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्‍टेशनों के बीच ट्रेन सेवा बाधित

लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है. अगर आप भी मुंबई लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी अहम है. पश्चिम रेलवे के ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच 08 और 09 फरवरी, 2025 को जंबो ब्‍लॉक की जानकारी लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए जारी की गई है.  ट्रैक, सिगनलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए शनिवार और रविवार यानी 8 और 9 फरवरी को ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्‍टेशनों के बीच 22.00 बजे से 11.00 बजे तक अप और डाउन फास्‍ट लाइनों पर 13 घंटे का जम्‍बो ब्लॉक किया जाएगा. 

मुंबई : लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है. अगर आप भी मुंबई लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी अहम है. पश्चिम रेलवे के ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच 08 और 09 फरवरी, 2025 को जंबो ब्‍लॉक की जानकारी लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए जारी की गई है.  ट्रैक, सिगनलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए शनिवार और रविवार यानी 8 और 9 फरवरी को ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्‍टेशनों के बीच 22.00 बजे से 11.00 बजे तक अप और डाउन फास्‍ट लाइनों पर 13 घंटे का जम्‍बो ब्लॉक किया जाएगा. 
पश्चिम रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक की तरफ से यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए ये जानकारी साझा की गई है. यात्रियों को इस तरह की जानकारी के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए सूचना शेयर की गई है. 

मुंबई लोकल की कई ट्रेंनें होंगी कैंसिल 
पश्चिम रेलवे के मुताबिक ब्लॉक अवधि के दौरान, अप और डाउन फास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच धीमी लाइन पर चलाया जाएगा. इस कारण ब्‍लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्‍त रहेंगी और चर्चगेट की कुछ ट्रेनों को बांद्रा, दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट और रिवर्स कर दिया जाएगा.  

Read More जुहू में मामूली विवाद को लेकर मराठी दंपत्ति टाइल से हमला

स्टेशन मास्टर्स से ले सकते हैं जानकारी 
इस मेगा ब्लॉक के बारे में अगर यात्री और जानकारी हासिल करना चाहते है तो इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है और वो उनसे संपर्क कर इस बारे में सूचना प्राप्त कर सकते हैं.  मुंबई के पास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर 4 फरवरी को सुबह सिग्नल सिस्टम में खराबी आने के कारण मुंबई लोकल रेल सेवाएं प्रभावित हुईं थी. मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली ये ट्रेनें देरी से चल रही थीं.

Read More विरार : 3 माह के बच्चे के अपहरण मामले में बड़ी सफलता

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र : शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के आंकड़ों पर चिंता जताई  महाराष्ट्र : शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के आंकड़ों पर चिंता जताई 
एनसीपी एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के आंकड़ों पर चिंता जताई और...
नई दिल्ली : अगले वर्ष तक देश से नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य; मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लिए रणनीति
नई दिल्ली : होली के दिन भारत से लेकर पाकिस्तान तक गुड न्यूज; फॉरेक्स रिजर्व में जबरदस्त इजाफा
मुंबई : शिवसेना नेता शिरसाट का दावा- NCP में शामिल होंगे जयंत पाटिल
पुणे : इंद्रायणी नदी में तैराकी करते समय डूबे तीन युवक
मुंबई : हाई प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश; चार स्ट्रगलिंग फीमेल एक्ट्रेस को मुक्त कराया
बदलापुर इलाके में चार किशोरों की डूबने से मौत 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media