मुंबई : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी
Mumbai: All flight services at the international airport will be temporarily suspended from 11 am to 5 pm on May 8

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह निर्णय रनवे की सालाना प्री-मानसून मरम्मत के तहत लिया गया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यह जानकारी दी।
मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह निर्णय रनवे की सालाना प्री-मानसून मरम्मत के तहत लिया गया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यह जानकारी दी। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि इस कार्य के लिए अनिवार्य नोटिस टू एयरमेन छह महीने पहले ही जारी कर दिया गया था ताकि एयरलाइंस समय रहते अपनी उड़ानें पुनर्निर्धारित कर सकें।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह वार्षिक मरम्मत रनवे की सुरक्षा और दीर्घायु सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। विशेषज्ञ रनवे की सतह की जांच करेंगे और मानसून के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए उपाय करेंगे।