नई दिल्ली : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली और इन राज्यों में येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

New Delhi: Severe heat wave wreaks havoc in North India, Yellow alert in Delhi and these states; Know the condition of your state

नई दिल्ली : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली और इन राज्यों में येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक हीटवेव (लू) को लेकर चेतावनी जारी की है। खासतौर पर 7 से 9 अप्रैल तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक हीटवेव (लू) को लेकर चेतावनी जारी की है। खासतौर पर 7 से 9 अप्रैल तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

Read More मुंबई : विश्वस्तरीय क्रूज टर्निमल तैयार; भारत को विश्व के ग्लोबल क्रूज हब के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम

दिल्ली में गर्मी का हाल
दिल्ली में इस समय तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 और 8 अप्रैल को पारा 42 डिग्री तक जा सकता है, जिससे राजधानी में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान अभी 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य के करीब है, लेकिन अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री ज्यादा है। बीते 24 घंटों में पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान साफ बना हुआ है, जिससे धूप तेज महसूस हो रही है।

Read More कोलकाता में होगा मेगा इवेंट; भारत में दिखने वाला है स्टार फुटबॉलर का जलवा

आने वाले दिनों में राहत या और परेशानी?
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड) में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। इससे कुछ हद तक गर्मी में राहत मिल सकती है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में इसका असर सीमित होगा।

Read More नई दिल्ली : मिडल ईस्ट में बवाल, दुबई एयरपोर्ट पर फंसे 'छावा' एक्टर विनीत, मुश्किल से पहुंचे भारत, बोले- कुछ समझ नहीं...

राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में क्या हाल?
राजस्थान में आने वाले 4 से 5 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लिए भी चेतावनी जारी की है। गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 6 से 10 अप्रैल के बीच हीटवेव बने रहने की उम्मीद है, जिसमें 6 और 7 अप्रैल को स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश में 8 से 10 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिसके बाद अगले 3 दिनों में थोड़ी राहत मिलेगी।

Read More नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर पार्टी; उद्धव अंतिम पंक्ति में सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल; सियासी घमासान