मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध 

Mumbai: Yuva Sena chief and MLA Aditya Thackeray protested against Mumbai's "Garbage Tax"

मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के

शिवसेना नेता, युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के मातोश्री में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने खास तौर पर नए "कचरा टैक्स" का विरोध किया और इसे आम नागरिकों पर एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया. उन्होंने कहा कि यह टैक्स आम जनता की जेब पर असर डालेगा और सरकार को इस फैसले पर फिर से सोचना चाहिए.

मुंबई : शिवसेना नेता, युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के मातोश्री में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने खास तौर पर नए "कचरा टैक्स" का विरोध किया और इसे आम नागरिकों पर एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया. उन्होंने कहा कि यह टैक्स आम जनता की जेब पर असर डालेगा और सरकार को इस फैसले पर फिर से सोचना चाहिए.

 

Read More ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण

अप्रैल फूल सरकार का तंज
आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अप्रैल फूल डे मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में इसे "अच्छे दिन सरकार" के रूप में मनाया जाना चाहिए. उन्होंने चुनाव आयोग के आशीर्वाद से बनी महागठबंधन सरकार को "अप्रैल फूल सरकार" करार दिया और आरोप लगाया कि इस सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने मुंबईकरों से "ठोस अपशिष्ट कर" के नाम पर लगाए जा रहे इस नए "अडानी टैक्स" का कड़ा विरोध करने की अपील की.

Read More मुंबई : बीएमसी वसूलेगी रेजि़डेंशियल और कमर्शियल संस्थानों से कचरा शुल्क 

जैसे-जैसे मुंबई की आबादी बढ़ रही है, वैसे ही सॉलिड कचरे की मात्रा भी बढ़ रही है. इस वजह से वेस्ट मैनेजमेंट की लागत भी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर मुंबईकरों पर पड़ने वाला है. इस पर आपत्ति जताते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार की नीति करों को माफ करने की नहीं, बल्कि आम नागरिकों से अधिक टैक्स वसूलने की है.

Read More मुंबई : क्लीन-अप मार्शल योजना को अप्रैल २०२५ तक बंद करने का निर्णय...

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन चुनाव से पहले सिर्फ भूमिपूजन हुआ, काम अब तक शुरू नहीं हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि सड़क निर्माण का कितना काम हुआ और उसकी गुणवत्ता कितनी बेहतर है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ठेकेदारों की जेबें भर रही है, जबकि मुंबई में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है. 
 

Read More ठाणे में खतरनाक पेड़ों की होगी कटाई... 6000 से ज्यादा शाखाओं की होगी छंटाई, मनपा करेगी डेढ़ करोड़ खर्च