नालासोपारा : 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार 

Nallasopara: 22-year-old accused arrested for raping 16-year-old girl

नालासोपारा : 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार 

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई, जिससे इसका खुलासा हुआ। 22 वर्षीय आरोपी और लड़की नालासोपारा इलाके के ही निवासी हैं, दोनों एक-दूसरे को जानते थे।

नालासोपारा : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई, जिससे इसका खुलासा हुआ। 22 वर्षीय आरोपी और लड़की नालासोपारा इलाके के ही निवासी हैं, दोनों एक-दूसरे को जानते थे।

अचोले पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले महीने की शुरुआत में लड़की के घर गया था, जब वह अकेली थी और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान लड़की छह सप्ताह की गर्भवती पाई गई। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया