सैफ अली खान पर हमला : आरोपी को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा

Attack on Saif Ali Khan: Accused sent to police custody for 5 days by court

सैफ अली खान पर हमला : आरोपी को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में आखिरकार मुंबई पुलिस के हाथ सफलता लगी और तीन दिनों की मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी को रविवार (19 जनवरी, 2025) को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया. इससे पहले पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा था.  
डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है और इसकी उम्र 30 साल है. ये बांग्लादेश का रहना वाला है और भारत में अवैध रूप से आया. आरोपी मुंबई में विजय दास के नाम की पहचान के साथ रह रहा था.

मुंबई: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में आखिरकार मुंबई पुलिस के हाथ सफलता लगी और तीन दिनों की मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी को रविवार (19 जनवरी, 2025) को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया. इससे पहले पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा था.  
डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है और इसकी उम्र 30 साल है. ये बांग्लादेश का रहना वाला है और भारत में अवैध रूप से आया. आरोपी मुंबई में विजय दास के नाम की पहचान के साथ रह रहा था.
उन्होंने ये भी बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और 5-6 महीने पहले मुंबई आया था. उन्होंने कहा, "वह कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में रहा. आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था." आरोपी ने कथित तौर पर कई नामों का इस्तेमाल किया, जिनमें विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास शामिल हैं.

सैफ पर हमला करने वाला आरोपी कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?
मुंबई पुलिस और सिटी क्राइम ब्रांच ने आरोपी का पता लगाने के लिए 20 टीमें गठित की थीं. इन टीमों ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर तीन बार देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था. इसके बाद सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई फिर पुलिस को पता चला कि हमलावर इलाके में एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर के पास गया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लेबर कॉन्ट्रैक्टर से संपर्क करने पर पुलिस को इस आरोपी के बारे में सभी जानकारी मिल गई.

Read More माटुंगा स्टेशन के पास रेल फ्रैक्चर के कारण सुबह के व्यस्त समय में ट्रेनों में भारी देरी की शिकायत

कॉन्ट्रैक्टर से मिले निर्देशों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ठाणे पश्चिम के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास एक जंगली इलाके में लेबर कैंप में ट्रैक किया. आरोपी ने पहले भी ठाणे के एक होटल में काम किया था. फिलहाल अब तक उसके नाम कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है.

Read More ठाणे : सत्र न्यायालय ने 292 जीवित कम तीव्रता वाले बमों को नष्ट करने का आदेश दिया 

क्या है मामला?
आरोपी गुरुवार 16 जनवरी की सुबह बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण बिल्डिंग में सैफ अली खान के 12वीं मंजिल स्थित अपार्टमेंट में घुस गया था. लूटपाट के इरादे से घर में घुसे शरीफुल ने अभिनेता से हाथापाई की और सैफ पर कई बार चाकू से वार किए. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

Read More मुंबई: मां ने 3 साल के बेटे पर दिखाई हैवानियत, केस दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई