मुंबई: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  और निम्न आय समूह के लिए बनाए जा रहे हैं 67,235 किफायती घर 

Mumbai: 67,235 affordable houses are being built for economically weaker sections and low income groups

मुंबई: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  और निम्न आय समूह के लिए बनाए जा रहे हैं 67,235 किफायती घर 

नवी मुंबई में आम लोगों के लिए आशियाने का सपना सिडको पूरा करने की तैयारी में जुटा है। सार्वजनिक आवास योजना के तहत सिटी ऐंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन नवी मुंबई में 67,235 किफायती घर बना रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ये घर प्रधानमंत्री आवास योजना का हिस्सा हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  और निम्न आय समूह के लिए बनाए जा रहे हैं। ये घर वाशी, जुईनगर, खारघर, मानसरोवर, खारकोपर, तलोजा, कलंबोली, पनवेल आदि में बन रहे हैं।

मुंबई: नवी मुंबई में आम लोगों के लिए आशियाने का सपना सिडको पूरा करने की तैयारी में जुटा है। सार्वजनिक आवास योजना के तहत सिटी ऐंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन नवी मुंबई में 67,235 किफायती घर बना रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ये घर प्रधानमंत्री आवास योजना का हिस्सा हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  और निम्न आय समूह के लिए बनाए जा रहे हैं। ये घर वाशी, जुईनगर, खारघर, मानसरोवर, खारकोपर, तलोजा, कलंबोली, पनवेल आदि में बन रहे हैं। इसके तहत करीब 600 एकड़ में फैले 2.5 करोड़ वर्ग फुट कंस्ट्रक्शन एरिया में 350 इमारतें होंगी। नौ से 24 मंजिल तक के टावर्स में प्रत्येक मंजिल पर आठ फ्लैट होंगे।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5,160 अपार्टमेंट्स
बामन डोंगरी रेलवे स्टेशन के पास टाउनशिप में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सेगमेंट के खरीदारों के लिए 5,160 अपार्टमेंट्स हैं। इनमें करीब 322 वर्ग फुट के 1BHK फ्लैट की कीमत लगभग ₹30 लाख रुपये है। यहां 40% क्षेत्र खुले स्थानों, बगीचों, चिल्ड्रन पार्क, पार्किंग, सामुदायिक केंद्रों के लिए आरक्षित है। सिटी ऐंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रमुख विजय सिंघल ने कहा कि हाल ही में, हमने महाराष्ट्र में 25,723 फ्लैट्स के लिए सबसे बड़ी लॉटरी आयोजित की और 19,518 परिवारों को आवंटन पत्र दिए। लगभग 1.50 लाख लोगों ने इन योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया और उनमें से 55,000 ने जमा राशि का भुगतान किया।  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  श्रेणी के लिए ₹2.5 लाख की सब्सिडी भी है।

Read More मुंबई : युवती पर हिस्ट्रीशीटर ने लोहे की रॉड से किया हमला; फरार आरोपी की तलाश जारी

25 लाख से 97 लाख तक के होंगे घर
सिडको के मुताबिक, 67,235 घरों में 60% घर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित हैं। बाकी घर निम्न आय समूह के लिए हैं। लोकेशन के हिसाब से घरों की कीमत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  के लिए 25 लाख रुपये (सेक्टर 28, तालोजा) से लेकर निम्न आय समूह के लिए 97 लाख रुपये (खारघर स्टेशन, सेक्टर-1) तक है। 6 लाख रुपये तक की वार्षिक वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  और इससे अधिक आमदनी वाले लोग निम्न आय समूह  कैटिगरी में फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Read More मुंबई : चुनाव से पहले 64,000 करोड़ रुपये की सड़कों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News