महाराष्ट्र में राजनीति हलचल तेज... मनपा चुनाव में अकेले लड़ेगी BJP ! उद्धव ठाकरे ने भी अपनाया एकला चलाे रुख

Political stir intensifies in Maharashtra... BJP will fight the municipal elections alone! Uddhav Thackeray also adopted a solo approach

महाराष्ट्र में राजनीति हलचल तेज...  मनपा चुनाव में अकेले लड़ेगी BJP ! उद्धव ठाकरे ने भी अपनाया एकला चलाे रुख

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। उद्धव ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब निकाय चुनाव में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के प्रयास में जुट गए है। महाविकास अघाड़ी के बावजूद मिली हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने अब एकला चलो का रुख अपनाया है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में इस साल निकाय चुनाव होने है। जल्द ही इसका बिगुल बज सकता है। ऐसे में राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मनपा चुनाव लड़ने के इच्छुकों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एकसाथ लड़ने वाले दल निकाय चुनाव में भी एकसाथ लड़ेंगे इस पर सवाल खड़े हो रहे है। सबसे बड़ा सवाल बना यह है कि इस बार भाजपा और कांग्रेस अपने सहयोगियों को साथ रखेगी या नहीं या फिर अकेले दम पर यह भिड़ंत होगी।

अलग-अलग संभावनाओं के बीच क्षेत्रीय व राज्य स्तरीय दलों की अड़चनें बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। राज्य के दो प्रमुख दलों भाजपा व कांग्रेस ने अभी सहयोगी तय नहीं किए हैं। दोनों दलों के प्रमुख नेता खुले तौर पर कह रहे हैं कि गठबंधन का निर्णय स्थानीय स्तर पर लिया जाएगा।

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

गौरतलब है कि मार्च 2022 में मनपा पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अब तक चुनाव नहीं हो पाए हैं। ओबीसी आरक्षण के मामले को लेकर चुनाव लंबित है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि न्यायालय इस संबंध में जल्द ही अंतिम निर्णय सुनाएगी।

महाराष्ट्र निकाय चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर लिया है। भाजपा ने एक मजबूत सदस्यता अभियान के साथ-साथ बूथ, मंडल और जिलों के प्रमुखों की नियुक्ति के लिए अपनी संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

अब सवाल यह आता है कि भाजपा अकेले क्यों चुनावी मैदान में उतरने वाली है? इसका सीधा सा जवाब यह है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस का नागपुर में ग्रैंड वेलकम हुआ था। तब इसे एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया था। इस महाजीत के आत्मविश्वास को साथ लेकर भाजपा अकेले के दम पर निकाय चुनाव लड़ कर एक संदेश देने की कोशिश में है।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। उद्धव ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब निकाय चुनाव में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के प्रयास में जुट गए है। महाविकास अघाड़ी के बावजूद मिली हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने अब एकला चलो का रुख अपनाया है।

Read More महाराष्ट्र : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा