ठाणे में मिले 292 जिंदा देसी बम... तीन गिरफ्तार

292 live country bombs found in Thane... three arrested

ठाणे में मिले 292 जिंदा देसी बम... तीन गिरफ्तार

ठाणे और सतारा जिले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए गांव में उपयोग किए जाने वाले 292 जिंदा बम जब्त किए हैं। यह कार्रवाई केंद्रीय अपराध जांच प्रकोष्ठ, ठाणे शहर पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई। 2 दिसंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगली सूअर के शिकार में उपयोग किए जाने वाले बम ठाणे के साकेत रोड पर बिक्री के लिए लाए जा रहे हैं।

ठाणे : ठाणे और सतारा जिले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए गांव में उपयोग किए जाने वाले 292 जिंदा बम जब्त किए हैं। यह कार्रवाई केंद्रीय अपराध जांच प्रकोष्ठ, ठाणे शहर पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई। 2 दिसंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगली सूअर के शिकार में उपयोग किए जाने वाले बम ठाणे के साकेत रोड पर बिक्री के लिए लाए जा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश मालोदे और उनकी टीम ने साकेत रोड, ठाणे पश्चिम में जाल बिछाकर आरोपी सुभाष गजानन पहलकर (45) को 10 जिंदा गावठी बम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि ये बम सतारा जिले के वाई से लाए गए थे। इसके बाद, स्थानीय पुलिस की मदद से वाई में छापा मारकर पुलिस ने दो और आरोपियों, पालिश सिकरे (37) और मुरलीबाई पालिश सिकरे (35) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 282 जिंदा गावठी बम बरामद हुए।

Read More ठाणे: हनीमून के लोकेशन को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, गुस्साए ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

तीनों आरोपियों के पास से कुल 292 जिंदा बम, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए। बरामद बमों की कुल कीमत 3,11,500 आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ राबोडी पुलिस स्टेशन में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5 और भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 288 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमर सिंह जाधव और सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार डोंगरे के मार्गदर्शन में किया गया। इस ऑपरेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक दीपक पाटिल, सुरेश मालोदे और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश