नवी मुंबई के खारघर से एक दंपति समेत तीन बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार

Three Bangladeshis including a couple arrested from Kharghar, Navi Mumbai for living illegally in India

नवी मुंबई के खारघर से एक दंपति समेत तीन बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस ने नवी मुंबई के खारघर से एक दंपति समेत तीन बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। एक अधिकारी ने बताया, "सूचना के आधार पर मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने एक आवास पर छापा मारा और पाया कि वहां तीन व्यक्ति रह रहे थे।

ठाणे: पुलिस ने नवी मुंबई के खारघर से एक दंपति समेत तीन बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। एक अधिकारी ने बताया, "सूचना के आधार पर मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने एक आवास पर छापा मारा और पाया कि वहां तीन व्यक्ति रह रहे थे। जब उनसे उनकी राष्ट्रीयता साबित करने के लिए दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"

उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान अमीरुल दीनो घरामी, उनकी पत्नी रुखसाना (दोनों 34) और शकीला कादिर शेख (37) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शकीला के पति कादिर शेख (39) को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कादिर और शकीला ने भारतीय नागरिक न होने के बावजूद अवैध रूप से अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाए थे। उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश