मुंबई : दिवाली के जश्न में डुबे लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार; महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

People immersed in Diwali celebrations are once again hit by inflation; petrol and diesel become costlier

मुंबई : दिवाली के जश्न में डुबे लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार; महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिवाली के जश्न में डुबे लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार का सामना करना पड़ेगा। आज यानी 1 नवंबर से नए रेट भी जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक दिल्ली से लेकर पटना तक पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है। पोर्ट ब्लेयर जैसी जगह जहां पर भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल डीजल मिलता है वहां भी इसके दाम बढ़ाए गए हैं। यहां पर पहले पेट्रोल के दाम 82.42 रूपए थे जो अब 82.46 रूपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा डीजल की कीमतों पर भी अमूलचूल परिवर्तन आया है।

मुंबई : पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिवाली के जश्न में डुबे लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार का सामना करना पड़ेगा। आज यानी 1 नवंबर से नए रेट भी जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक दिल्ली से लेकर पटना तक पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है। पोर्ट ब्लेयर जैसी जगह जहां पर भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल डीजल मिलता है वहां भी इसके दाम बढ़ाए गए हैं। यहां पर पहले पेट्रोल के दाम 82.42 रूपए थे जो अब 82.46 रूपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा डीजल की कीमतों पर भी अमूलचूल परिवर्तन आया है। पहले डीजल 78.01 रूपए थे अब वहीं डीजल की कीमत 78.05 रूपए हो गई है।  


दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। आईओसी द्वारा जारी की गई रेट के मुताबिक दिल्ली में अब पेट्रोल 94.72 रूपए लीटर से बढ़कर 94.77 रूपए लीटर हो गया है। इसके अलावा डीजल के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। पहले डीजल की कीमत प्रति लीटर 87.62 रूपए था अब 87.67 रूपए तक पहुंच गया है। 
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी


मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 103.44 रूपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रूपए लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रूपए लीटर है और डीजल 91.75 रूपए है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.79 रूपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 92.38 रुपए प्रति लीटर है।  

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी


जानकारी के मुताबिक कच्चे तेल के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार ब्रेंट क्रूड का भाव करीब डेढ़ डॉलर बढ़कर 72.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इसके अलावा डब्ल्यूटीआई 68.81 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। जिसकी वजह से पेट्रोल डीजल के दामों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश