संजय राउत ने मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में भाजपा पर साधा निशाना... रेल मंत्री को ठहराया जिम्मेदार

Sanjay Raut targeted BJP in the Mumbai Bandra railway station stampede case... held the Railway Minister responsible

संजय राउत ने मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में भाजपा पर साधा निशाना... रेल मंत्री को ठहराया जिम्मेदार

शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान होने वाले रेल हादसे को याद करते हुए रेल मंत्री को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मोदी सरकार के दौरान बने रेल मंत्री पर भी सवाल उठाए और उन्हें भी इस तरह के हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

मुंबई: मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के चलते नौ लोग घायल हो गए है। इस घटना को लेकर यूबीटी के नेता संजय राउत ने भाजपा को ही इसका जिम्मेदार ठहरा दिया।

शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान होने वाले रेल हादसे को याद करते हुए रेल मंत्री को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मोदी सरकार के दौरान बने रेल मंत्री पर भी सवाल उठाए और उन्हें भी इस तरह के हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

शिवसेना नेता संजय राउत कहते हैं, “जब से मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से देश में 25 से अधिक बड़ी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 100 से अधिक लोगों की जान गई है… आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो और हाई-स्पीड ट्रेनों की बात करते हैं और नितिन गडकरी हवा में बसें चलाने की बात करते हैं। लेकिन, जमीन पर हकीकत क्या है? जिस तरह से यात्री घायल हुए, क्या इसके लिए रेल मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं?”

बता दें कि रविवार की सुबह मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ में नौ लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह पांच बजकर 56 मिनट पर हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चूमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहानी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के रूप में की गयी है।

Read More महाराष्ट्र : मंत्रिमंडल का विस्तार... शिवसेना-राकांपा के इन नेताओं को मिला मंत्री बनने का मौका

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश