मुंबई / नाबालिक छात्रा से बलात्कार के मामले में ट्यूशन टीचर और उसके दो भाई गिरफ्तार
Tuition teacher and his two brothers arrested in case of rape of a minor student
मुंबई में 16 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में एक निजी कोचिंग क्लास के शिक्षक और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती बताई थी। जिसके बाद परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी।
मुंबई : मुंबई में 16 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में एक निजी कोचिंग क्लास के शिक्षक और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती बताई थी। जिसके बाद परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी ने जुलाई और दिसंबर 2023 के बीच दो मौकों पर 9वीं कक्षा की छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी के दो भाइयों ने भी 2022 और दिसंबर 2023 के बीच एक मूवी थिएटर और संस्थान की एक कक्षा में अलग-अलग उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर, तीनों भाइयों को बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

